फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   theatre, panchali, mack, dropadi, actors, kurukshetra

पांचाली की शपथ नाटक में दिखाया द्रोपदी का कोप

Thu, 09 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 09 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
theatre, panchali, mack, dropadi, actors, kurukshetra
theatre - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा कला परिषद एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 19वां भारंगम अंतरराष्ट्रीय नाट्य उत्सव की पांचवीं शाम में सागर मध्यप्रदेश के कलाकारों ने पांचाली की शपथ नाटक का प्रस्तुतिकरण किया। चिन्नास्वामी सुब्रह्मण्यम के लेखन से सजा, डॉ. अंजना पुरी द्वारा रूपांतरित नाटक पांचाली की शपथ का निर्देशन दिल है तुम्हारा, मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं जैसी बॉलीवुड फिल्मों के कलाकार राजकुमार रायकवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्या भारती से डॉ. ओपी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्रगढ़ से पार्षद अमित मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन


नौटंकी शैली में प्रस्तुत नाटक में कलाकार एक नाटक करने की ठान लेते है और नाटक के रूप में महाभारत का चयन होता है। सभी कलाकार अपना-अपना पात्र चुनकर नाटक प्रारंभ कर देते हैं। नाटक में द्य्रुतक्रीड़ा के समय के दृश्य को बड़ी ही मार्मिकता के साथ प्रस्तुत किया गया। नाटक में पूर्वी रायकवार, राजीव जाट, अश्विनी, गिरजेश, अक्षय, दिलीप यादव, नितिन दूबे, शरद यादव, शैलेष, हर्षवर्धन, पूर्णिमा साहू आदि लगभग 25 कलाकारों ने अपने अभिनय से भरपूर तालियां बटोरी। नाटक के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी कलाकारों एवं नाटक निदेशक को सम्मानित किया। उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा एवं मुख्य सलाहकार महेश जोशी ने मुख्य अतिथि ओपी गुप्ता तथा अमित मिश्रा को एक श्रीफल तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। हरियाणा कला परिषद् के उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा एवं मुख्य सलाहकार महेश जोशी भी साथ रहे। नाटक का मंच संचालन विकास शर्मा ने किया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कलाकारों ने सांझा किए विचार
नाटक पांचाली की शपथ के उपरांत दर्शकों ने नाटक के कलाकारों एवं निदेशक से अपने मन के सवालों को सांझा करते हुए जवाब हासिल किए। नाटक निर्देशक ने बताया कि इस नाटक के मंचन से पूर्व सभी कलाकारों ने लंबे समय तक मेहनत की थी, जिसके कारण इस नाटक की प्रस्तुति संभव हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारंगम के बाद हरिरंगम आज से
भारंगम उत्सव का समापन होने के बाद शुक्रवार से हरिरंगम नाट्य उत्सव आरंभ हो रहा है। भारंगम की तर्ज पर हरियाणा का नाट्य उत्सव हरिरंगम में नाटक हाय रे लैला का मंचन किया जाएगा। शहर के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का समय सायं 6 बजे रहेगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed