फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   theatre, bharangam, actors, theatre close, kurukshetra

भारंगम का भव्य समापन, कलाकारों ने छोड़ी अमिट छाप

Fri, 10 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 10 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
theatre, bharangam, actors, theatre close, kurukshetra
bharangam theatre - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा कला परिषद एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 19वां भारंगम अंतरराष्ट्रीय नाट्य उत्सव का वीरवार को समापन किया गया। 3 फरवरी से शुरू हुए छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नाट्य उत्सव में जहां पहले दिन अफगानिस्तान के नाटक स्टेच्यूज ने दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। वहीं दूसरे दिन दिल्ली के नाटक महाभारत ने कठपुतलियों के माध्यम से महाभारत के दृश्यों को मंच पर प्रस्तुत किया। नाट्य उत्सव की तीसरी शाम रोमानिया के नाटक द कर्नल एंड द बर्ड्स के नाम रही। चौथे दिन बंगाल के नाटक शेकल छेनरा हाटेर खोंजे ने बंाग्ला भाषा में मजदूरों की दशा का वर्णन किया। नाट्य उत्सव के समापन की ओर बढ़ते हुए पांचवें दिन नाटक पांचाली की शपथ ने द्रौपदी के कोप और पांडवों की लाचारी को दिखाया। नाट्य उत्सव का समापन इटली के मूक नाटक दिसीदेरा से हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी शामिल हुए। इस दौरान हरियाणा कला परिषद् के उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रो. अशोक सागर भगत भी मौजूद रहे। मंच संचालन विकास शर्मा ने किया। इटली से तियेत्रो नेल बॉल ग्रुप के कलाकारों ने सिमोना दि मायो और सेबिस्तयानो कोतिचेली के निर्देशन में तैयार मूक नाटक दिसीदेरा में एक व्यक्ति के जीवन वृत्तांत को दिखाते हुए उसके भूत, वर्तमान एवं भविष्य पर प्रकाश डाला गया। एक घंटे की अवधि वाले नाटक में संवाद केवल नाममात्र थे। संगीत एवं मंच सज्जा के साथ प्रस्तुत किए गए नाटक का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। नाटक के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद लोगों ने बहुत देर तक खड़े होकर तालियों से कलाकाराें की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन


डॉ. पवन सैनी ने दर्शकों से कहा कि कुरुक्षेत्र के लिए बेहद गौरव की बात है कि भारंगम नाट्य उत्सव का आयोजन मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में किया गया। हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की ओर से होने वाले सांस्कृतिक आयोजन हरियाणा में संस्कृति का विस्तार करने में सहयोग देते हैं। दिसीदेरा नाटक के बाद लोगों ने इटली के कलाकारों के साथ रूबरू कार्यक्रम में अपने विचारों को सांझा किया। इटली के कलाकारों ने कहा कि भारत में आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। आयोजकों ने उन्हें इतना अपनापन और स्नेह दिया है कि उन्हें लगा ही नहीं कि वे पराये देश में हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला के समापन पर हुआ रश्मिरथी       
3 फरवरी से शुरू की गई राष्ट्रीय अभिनय कार्यशाला के समापन पर कार्यशाला के दौरान तैयार किए गए नाटक रश्मिरथी का मंचन किया गया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एवं हरियाणा कला परिषद् के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में रामजी बाली, चक्रेश कुमार एवं सुकुमार टूडू के निर्देशन में तैयार किए गए नाटक रश्मिरथी को लोगों ने बेहद सराहा। एक ही समय में लगभग 150 कलाकारों की ओर से प्रस्तुत नाटक रश्मिरथी के महाभारतकालीन दृश्यों को दर्शाते हुए कर्ण के जीवन पर प्रकाश डाला गया।       


हरिरंगम में आज नाटक कालकोठरी      
9 फरवरी से शुरू हुए हरियाणा के नाट्य उत्सव हरिरंगम में शुक्रवार को एक्शन थियेटर ग्रुप रोहतक के कलाकारों की ओर से स्वदेश दीपक के लिखे एवं कृष्ण कुमार के निर्देशन में तैयार नाटक कालकोठरी का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय शाम 6 बजे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed