फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The youth who complained of abuse was attacked with a knife in the police post

गाली-गलौज की शिकायत देने वाले युवक पर पुलिस चौकी में चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The youth who complained of abuse was attacked with a knife in the police post
The youth who complained of abuse was attacked with a knife in the police post - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। गाली-गलौज की शिकायत देने वाले युवक पर उसी की बस्ती के दो युवकों ने पुलिस चौकी में ही चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। लहूलुहान अवस्था में युवक को एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार रात सुभाष मंडी पुलिस चौकी की है। पुलिस ने युवक को जांच के लिए चौकी बुलाया था। युवक अपने भाई व माता के साथ चौकी पहुंचा था। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में शोरगिर बस्ती की रहने वाली बिमला देवी ने बताया कि उसके बेटे प्रदीप की बस्ती के ही विकास के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बहस के दौरान शशि भी वहां पर आ गया था। दोनों ने उसके बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत सुभाष मंडी चौकी पुलिस को देने के बाद उसका बेटा घर वापस आ गया था। शुक्रवार रात चौकी से पुलिस ने शिकायत के संबंध में पूछताछ करने के लिए उसके बेटे को चौकी में बुलाया था। इस पर वह अपने दोनों बेटे प्रदीप व शुभम को लेकर पुलिस चौकी पहुंची थी। वे तीनों पुलिस चौकी के अंदर पीपल के नीचे थड़े पर बैठे थे। उसी समय शशि व विकास दोनों एक बुलेट बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने आते ही प्रदीप को जान से मारने की नीयत से चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू उसके बेटे के कंधे और बाजू पर लगा, जिससे उसका बेटा गंभीर रूप जख्मी हो गया। पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रदीप को शशि व विकास से छुड़वाया तथा इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसे करनाल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद सुबह बस्ती की ही रहने वाली रजनी ने उसके घर में घुसकर उसके बेटे प्रदीप को जान से मरवा देने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू का दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
कृष्णा गेट थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शशि व विकास को गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed