फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man who came to the wedding was attacked with a sword

Kurukshetra News: शादी में आए युवक पर तलवार से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to the wedding was attacked with a sword
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। बुआ के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने आए पंजाब के एक युवक पर चार लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में युवक की गर्दन पर काफी गहरी चोट आई है।
विज्ञापन

युवक को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मारपीट के आरोपियों पर घायल युवक के परिवार की एक लड़की के साथ छेड़खानी के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार घटना चार फरवरी को रात 10 बजे शहर के गांव मुर्तजापुर टाली फार्म की है, जहां हरदीप सिंह निवासी गांव कछुआ जिला पटियाला पंजाब अपनी बहन के साथ अपने बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने आया था। शादी में पीड़ित के गांव के चारों आरोपी युवक पहले से समारोह में मौजूद थे। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि घटना वाली रात सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी से पहले कुछ आयोजन किया जा रहा था, जहां दो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो एक आरोपी ने अपनी गाड़ी से तलवार निकालकर गर्दन पर दो वार किए, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान एक आरोपी ने पीड़ित की बहन के साथ भी मारपीट की। शोर मचाने से आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed