{"_id":"68a8cf739fa85f47760e0f6f","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-140894-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Sat, 23 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खानपुर रोडान में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपना जीवन लील लिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सलिंद्र के रूप में हुई है। उसने उस समय फंदा लगाया जब घर पर कोई नहीं था। दोपहर करीब दो बजे उनके पिता घर लौटे तो शव फंदे पर लटका मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक सलिंद्र शादीशुदा था लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे पिछले छह साल से पिहोवा में अलग रह रहे हैं जिससे वह तनाव में था। ज्योतिसर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में तनाव का कारण सामने आया। पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद