फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The weather became pleasant due to rain, maize crop got wet in the market

Kurukshetra News: दो माह में सीएम विंडो पर आई 223 शिकायतें, सबसे ज्यादा 74 केयू की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain, maize crop got wet in the market
कुरुक्षेत्र। लोगों की ​शिकायतें सुनते सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब।
कुरुक्षेत्र। सीएम विंडो के जरिए पीड़ित लोगों को बड़ी राहत मिल रही है, जिसके चलते सीएम विंडों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ने लगा है। यही कारण है कि करीब दो माह के दौरान आठ मई से अब तक सीएम विंडो पर 223 शिकायतें पहुंची।
विज्ञापन

सीएम विंडों के एनिमेंट पर्सन प्रदीप झांब के मुताबिक इन शिकायतों में सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 74, पुलिस विभाग की 32, पीडब्ल्यूडी की आठ, एजुकेशन विभाग की सात, अर्बन कोऑपरेटिव विभाग की चार, पीएनबी की छह, सेंट्रल बैंक की दो, पंजाब एंड सिंध बैंक की चार, एचडीएफसी बैंक की तीन, रेलवे विभाग की दो, इरिगेशन विभाग की चार, नहरी विभाग की दो, एडीसी कार्यालय की छह, जेल विभाग की चार, नगरपरिषद की 65 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 121 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया।
विज्ञापन

पेंडिंग शिकायतों की जांच अभी जारी है। प्रदीप झांब ने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि शिकायतकर्ता को अपने साथ लेकर आएं ताकि उनका पक्ष सुना जा सके। उन्होंने कहा कि लोग पहले संबंधित विभाग में अपनी शिकायत लेकर जाते थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती थी। लोगों बहुत अधिक चक्कर लगाने पड़ते थे। जब से हरियाणा सरकार द्वारा सीएम विंडो की स्थापना की है लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। क्योंकि सीएम विंडो पर आई शिकायतों का सीएम विंडो द्वारा नियुक्त गए एनिमेंट पर्सन द्वारा सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को सर्किट हाउस में बैठक बुलाकर तुरंत शिकायतों का निवारण किया जाता है। गुरनाम मंगोली व राजेन्द्र पराशर ने शिकायतकर्ताओं से कहा कि शिकायत की सुनवाई के समय संबंधित अधिकारी 15 दिनों के अंदर-अंदर हमारे पास एटीआर हमारे पास लेकर आएं ताकि निष्पक्ष जांच करते हुए शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed