फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The view of miniature India seen on the ghats of Brahmasarovar

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर के घाटों पर दिखा लघु भारत का नजारा

Sat, 30 Nov 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 30 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The view of miniature India seen on the ghats of Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को धर्मनगरी में ब्रह्मसरोवर के घाटों पर लघु भारत का नजारा दिखाई दिया। यहां पर विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने लोक नृत्यों से अपने-अपने राज्य की संस्कृति का रंग जमाया तो हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटक भी गदगद हो उठे। महोत्सव में पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से सैकड़ों कलाकार में पहुंचे हैं। ब्रह्मसरोवर के चारों ओर वाद्य यंत्रों की धुनें गूंजने लगीं हैं। महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने भी न केवल अपनी-अपनी संस्कृति व लोक कला को नई पहचान देने का प्रयास किया बल्कि अमिट छाप भी छोड़ी, जिसके साथ ही पर्यटक भी झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर के घाटों पर शुक्रवार को कई राज्यों की लोक संस्कृति के रंग देखने को मिले। इस लोक संस्कृति को देखने के लिए पर्यटक उत्साहित दिखे। यहां पहुंचे कलाकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर 15 दिसंबर तक लोगों को अपने-अपने प्रदेशों की लोक कला के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। कलाकारों ने शुक्रवार को अपनी प्रतिभा से अपने-अपने राज्य की कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों का कहना है कि आज के आधुनिक जमाने में भी उन्होंने अपनी कला को जिंदा रखा है। वे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला को विदेशों तक पहुंचा रहे हैं। जिससे भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed