फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The truth of live in relationship shown in the drama Miss Mariam

Kurukshetra News: मिस मरियम नाटक में में दिखाई लिव इन रिलेशनशिप की सच्चाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
The truth of live in relationship shown in the drama Miss Mariam
कुरुक्षेत्र। नाटक मिस मिरीयम नाटक का मंचन करती कलाकार। संवाद
कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन की भरतमुनि रंगशाला में चंडीगढ़ नाट्य उत्सव के समापन अवसर से पूर्व कलाकारों द्वारा नाटक मिस मरियम मंचित किया गया। नाटक में लिव इन रिलेशनशिप जैसे गम्भीर मुद्दे के परिणामों को दर्शाते हुए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से नाट्य उत्सव को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी बृजकिशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार डाॅ. कंवल नयन कपूर ने की।
विज्ञापन


नाटक में दर्शाया गया कि आधुनिकता के रंग में डूबकर जब युवा पश्चिमी सभ्यता को अपनाना शुरू कर देते हैं और लिव इन रिलेशनशिप में रहने का मन बना लेते हैं तो जवानी के जोश में बहुत से फैसले गलत साबित हो जाते हैं। जिंदगी ऐसे मोड़ पर आकर खड़ी हो जाती है, जहां रास्ते तो हैं लेकिन सही रास्ता चुनना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसे ही दृश्य कलाकारों ने मिस मरियम नाट्क के माध्यम से प्रदर्शित किए।
विज्ञापन


डाॅ. गुरतेज सिंह के बेहतरीन लेखन और निर्देशन से सजे नाटक में अध्याय कल्चरल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के चार पात्रों ने नाटक में जान डाल दी। मिस मरियम जो अपने मां-बाप से अलग अपनी सहेली मधु के साथ रहती है, पेशे से वकील है। स्वतंत्र विचारों की मरियम शादी के बंधन को औरत का दमन मानती है। इसलिए वह किसी भी लड़के से शादी नहीं करना चाहती है। एक दिन उसकी मुलाकात रिजवान से होती है और वह रिजवान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर लेती है लेकिन रिजवान उससे प्यार न करके उसके पैसे से प्यार करता है। धीरे-धीरे वक्त निकलता जाता है और मिस मरियम गर्भवती हो जाती है, लेकिन फिर भी रिजवान उसकी देखभाल न करके देर रात तक बाहर रहकर अक्सर शराब पीकर आने लगता है। समय बीतता जाता है और रिजवान मरियम को धोखा देकर एक दूसरी लड़की के साथ विदेश चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मरियम एक बच्चे को जन्म देती है, लेकिन रिजवान के वहां न होने के कारण परेशान रहती है। एक दिन रिजवान मरियम को फोन करता है और बताता है कि जिस लड़की के साथ वह विदेश आया है उसने रिजवान को बलात्कार के केस में फंसा दिया है। रिजवान मरियम से उसे बचाने की गुहार लगाता है। मरियम फोन काट देती है और अपने बच्चे के सहारे जिंदगी गुजारने का फैसला लेती है। इस तरह पढ़ी लिखी मरियम जवानी के जोश में लिए फैसले के कारण लाचार और बेबस नजर आती है।


कला परिषद का उद्देश्य प्रदेश में कला और संस्कृति का विस्तार करना : नागेंद्र
पूर्व हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने कहा कि हरियाणा कला परिषद का उद्देश्य प्रदेश में कला और संस्कृति का विस्तार करना है। इसी शृंखला में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त सहयोग से तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया गया। इसी तर्ज पर आगामी दिनों में चंडीगढ़ में हरियाणा के रंगकर्मी कला परिषद के माध्यम से अपने नाटकों का मंचन करने जांएगे।

कुरुक्षेत्र। नाटक मिस मिरीयम नाटक का मंचन करती कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। नाटक मिस मिरीयम नाटक का मंचन करती कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। नाटक मिस मिरीयम नाटक का मंचन करती कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। नाटक मिस मिरीयम नाटक का मंचन करती कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed