{"_id":"68e81d51486822bed605a702","slug":"the-three-day-16th-diwali-fair-begins-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143621-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीन दिवसीय 16वां दिवाली मेला आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीन दिवसीय 16वां दिवाली मेला आज से शुरू
विज्ञापन
लाडवा। शहर की अंतरराष्ट्रीय सामजिक संस्था रोटरी, रोट्रैक्ट व इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 16वां दिवाली मेला आज से शुरू हो गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन अंकुर गुप्ता ने बताया कि तीनो क्लबों ने पहली बार 10 से 12 अक्तूबर तक शिवाला रामकुंडी में तीन दिवसीय दिवाली मेला आयोजित किया। इसके लिए क्लब के सभी सदस्यों की एक बैठक क्लब प्रधान संजीव जिंदल की अध्यक्षता में रोटरी भवन में आयोजित की गई। बैठक में दिवाली मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और विभिन्न कार्यों के लिए सदस्यों की जिम्मेदारियां लगाई गई।
संजीव जिंदल ने कहा कि लाडवा शहर को इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है, जिसमें तीनों दिन मंचीय कार्यक्रम भी शामिल रहेंगे। उन्होंने 10 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार वहीं मनाने के लिए क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि जीआरएम फूड्स के चेयरमैन प्रदीप गर्ग होंगे। 11 अक्तूबर को जादूगर सम्राट गौरव अपनी जादू की कला से सबको मोहित करेंगे। मुख्य अतिथि सेंसस पेपर के चेयरमैन प्रदीप सैनी होंगे। वहीं क्षेत्रवासी डांडिया खेल कर त्योहारों के माहौल का आनंद उठा सकते हैं और 12 अक्तूबर को डांस प्रतियोगिता व फैशन शो का लुप्फ उठा सकते हैं। मुख्य अतिथि समाजसेवी सचिन गर्ग होंगे। बैठक के अंत में लक्की ड्रा निकाला गया, जिसके विजेता अरुण करूड़वाल, अंकुर गुप्ता व सुमीत गर्ग रहे।