फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The students took blessings from their parents by applying tilak and touching their feet.

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का तिलक व चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The students took blessings from their parents by applying tilak and touching their feet.
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्या मंदिर में आशीर्वाद समारोह में मौजूद स्टाफ सदस्य व अ​भिभावक। विज
कुरुक्षेत्र। मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में आशीर्वाद समारोह, मां सरस्वती और मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का तिलक कर, चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करने और विद्यालय व राष्ट्र के प्रति अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावपूर्ण व प्रेरणादायक बना दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण शिक्षा समिति विद्या भारती हरियाणा के कोषाध्यक्ष अशोक रोशा ने विद्यालय अपने उद्बोधन में विद्या भारती व समर्पण विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि समर्पण की भावना व्यक्ति को जीवन में सफल बनाती है, माता-पिता, गुरुजनों, समाज व राष्ट्र के प्रति निष्ठा, सेवा और कर्तव्य पालन का भाव ही सच्चा समर्पण है। प्रधानाचार्या मंजुला की ओर से भारतीय संस्कृति, संस्कार व पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। प्रबंधक रामचंद्र सैनी ने कहा कि मातृ-पितृ सेवा, गुरु सम्मान और राष्ट्र भक्ति ही सच्ची शिक्षा का आधार है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ढींगरा, उपाध्यक्षा डॉ. ममता सूद, कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता, प्रबंध समिति सदस्य रमेश गुप्ता और नवीन बंसल ने विद्यार्थियों का प्रोत्साहित किया।

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्या मंदिर में आशीर्वाद समारोह में मौजूद स्टाफ सदस्य व अभिभावक। विज

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्या मंदिर में आशीर्वाद समारोह में मौजूद स्टाफ सदस्य व अभिभावक। विज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed