{"_id":"f98258a3ee896446bb9c6035a0254835","slug":"the-sting-landed-in-jail-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में भी पहुंचा डेंगू का डंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में भी पहुंचा डेंगू का डंक
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब डेंगू का जनक टाइगर मच्छर एडिस जिला कारागार में सलाखों के पीछे तक पहुंच गया है। जेल में भी एक महिला कैदी डेंगू की चपेट में आ गई है। महिला कैदी को गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन
महिला कैदी को डेंगू होने की सूचना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, दूसरी ओर जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 48 तक पहुंच गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी फॉगिंग पर जोर दे रखा है।
विज्ञापन
जिला जेल में सजा काट रही महिला राम प्यारी को डेंगू पॉजीटिव मिला है। बताया जा रहा है कि शेर की खाल मिलने के बाद अदालत ने उसे पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। तथा वह 2 साल की सजा पूरी कर चुकी है। उसकी तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। जेल में ही उपचार के दौरान उसका ब्लड टेस्ट कराया गया जिसमें डेंगू होने की पुष्टि हुई तो महिला कैदी को शनिवार को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
कराई जा रही है फॉगिंग
मलेरिया विभाग, कुरुक्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. बीबी कक्कड़ ने बताया कि लाडवा, पिहोवा और किरमिच के 17 गांवों में फॉगिंग की जा रही है। शनिवार को हथिरा, किरमच, झिंजरपुर समेत कई गांवों में फॉगिंग कराई गई। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 4-5 दिनों में पूरे जिले में फॉगिंग कर दी जाएगी।
फॉगिंग के साथ-साथ डेंगू के लारवा की जांच भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब जिले में डेंगू के केस कम मिल रहे है, लेकिन दूसरे जिलों से मरीज अपने घर आ रहे है जिसके कारण जिलेे में डेंगू की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 48 केस डेंगू के पॉजीटिव मिले है।