{"_id":"67e06ac7b877518a7c0bae99","slug":"the-state-government-will-provide-gas-cylinders-to-antyodaya-women-for-rs-500-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133135-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंत्योदय महिलाओं को प्रदेश सरकार देगी 500 रुपए में गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंत्योदय महिलाओं को प्रदेश सरकार देगी 500 रुपए में गैस सिलिंडर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित हर गृह-हर गृहिणी योजना अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को रसोई में धुआं रहित स्वच्छ वातावरण देने में कारगर साबित होगी। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार की महिलाओं को 500 रुपए की रियायती दरों पर एलपीजी सिलिंडर हर महीने दिया जाएगा है। उक्त जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने दी।
उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गैस सिलिंडर देने की हर घर-हर गृहिणी योजना शुरू कर दी है। अंत्योदय परिवारों की महिलाएं योजना के आधिकारिक पोर्टल ईपीओएसडॉटहरियाणाफूडडॉटजीओवीडॉटइन पर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवारों को स्वच्छ ईंधन मिले और महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो, इसी उद्देश्य से हर गृह-हर गृहिणी योजना का शुभारंभ किया गया है। कम आमदनी वाले घर, जो फुल प्राइस पर एलपीजी नहीं खरीद सकते और खाना पकाने के लिए पारंपरिक संसाधनों पर निर्भर करते थे, उन्हें इस योजना से खासकर फायदा होगा।