फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The skills of artisans and craftsmen are getting a new identity through PM Vishwakarma Yojana: Deputy Commissioner

पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को मिल रही नई पहचान : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The skills of artisans and craftsmen are getting a new identity through PM Vishwakarma Yojana: Deputy Commissioner
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार ने शिल्पकारों और कारीगरों के हुनर को सम्मान देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि यह योजना भारत की पारंपरिक कला को जीवित रखती है। यह देश के कारीगरों और शिल्पकारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक है। योजना का मुख्य लक्ष्य उनके उत्पादों की पहुंच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बढ़ाना है। इसका उद्देश्य उत्पादों की गुणवत्ता सुधारना और उन्हें घरेलू व वैश्विक मूल्य शृंखलाओं से जोड़ना भी है। पात्र आवेदक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर मोबाइल सत्यापन और आधार ई-केवाईसी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत 18 विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। इनमें नाव बनाना, लोहार, सुनार, कुंभकार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, धोबी और दर्जी जैसे काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed