फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Shivling was anointed with water amidst chants of Bam-Bam Bhole

Kurukshetra News: बम-बम भोले के जयकारों के बीच किया शिवलिंग का जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The Shivling was anointed with water amidst chants of Bam-Bam Bhole
पिहोवा। अरूणाय में संगमेश्वर महादेव मंदिर के लगी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद
पिहोवा। महाशिवरात्रि पर्व पर संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां बम-बम भोले के जयकारों के बीच शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा तो वहीं श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी- लंबी कतारें लग गईं। बच्चों ने इस दौरान जमकर खिलौनों की खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सेवादल के 350 सदस्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात किए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। कावड़ियों एवं दिव्यांग लोगों के लिए अलग से लाइनों की व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है। मंदिर एवं मेला परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूषण गौतम ने बताया कि लंगर भवन को तीन भागों में विभाजित किया गया है एक हिस्सा में संत महात्माओं ने और दो में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। रोडवेज की ओर से भी अलग से बसों को चलाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में लगे 32 सीसीटीवी और दो पीटीजेड कैमरों के अलावा 18 अतिरिक्त कैमरे एवं दो ड्रोन से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी गई।

पिहोवा। अरूणाय में संगमेश्वर महादेव मंदिर के लगी श्रद्धालुओं की भीड़

पिहोवा। अरूणाय में संगमेश्वर महादेव मंदिर के लगी श्रद्धालुओं की भीड़- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed