फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The sacred Brahma Sarovar will be illuminated with 1.25 lakh earthen lamps, while 500 drones will showcase the achievements of the state and the nation.

Kurukshetra News: 1.25 लाख दीयाें से रोशन होगा पवित्र ब्रह्मसरोवर, 500 ड्रोन दिखाएंगे प्रदेश व देश की उपलब्धियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The sacred Brahma Sarovar will be illuminated with 1.25 lakh earthen lamps, while 500 drones will showcase the achievements of the state and the nation.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आर्कषक रंगोली तैयार करते कलाकार। संवाद 
कुरुक्षेत्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों की प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ब्रह्मसरोवर पर भव्य ड्रोन शो, रक्तदान शिविर, विशाल रंगोली, दीप दान, आरती और नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान करीब 12 हजार वर्ग फीट की खास रंगोली के जरिए भी विभिन्न योजनाएं दर्शायी जाएंगी। तैयारियों के लिए बुधवार देर रात तक कलाकार जुटे रहे।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर आशीर्वाद का दीया संकल्प के तहत 1.25 लाख दीयों को रोशन किया जाएगा। इनके बीच शाम सात बजे 500 ड्रोन भव्य शो प्रदर्शित करेंगे। इस शो में प्रदेश की उपलब्धियां और देश की योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। सेवा मेरा योगदान संकल्प के तहत सुबह सात बजे सरस्वती तीर्थ पिहोवा, थानेसर शहर सहित सभी उपमंडलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी संकल्प में सुबह ब्रह्मसरोवर के वीआईपी घाट पर सुबह नौ बजे से शाम नौ बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इस रक्तदान शिविर में पांच जिलों की टीम शामिल होंगी। अनकही कहानियां संकल्प के तहत पुरुषोत्तम पुरा बाग में सायं पांच बजे से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पत्रकाराें से पूरे कार्यक्रम पर चर्चा की और कहा कि ब्रह्मसरोवर तीर्थ के अलावा ज्योतिसर तीर्थ, महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर, श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय, सरस्वती तीर्थ पिहोवा, श्री मारकण्डेश्वर मंदिर, शिवाला रामकुंडी, एलिवेटिड रेलवे ट्रैक थानेसर, स्थाणेश्वर महादेव मंदिर ज्योतिसर, जिला की सभी गोशालाओं में तीन लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। ब्रह्मसरोवर, नए लघु सचिवालय, लघु सचिवालय की बिल्डिंग को लाइटों से सजाया जाएगा। सेवा मेरा योगदान के माध्यम से नागरिकों को अपनी क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़कर जनभागीदारी का दायरा बढ़ाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आर्कषक रंगोली तैयार करते कलाकार। संवाद 

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आर्कषक रंगोली तैयार करते कलाकार। संवाद 

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आर्कषक रंगोली तैयार करते कलाकार। संवाद 

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आर्कषक रंगोली तैयार करते कलाकार। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed