फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The raw road of Ashtakoshee Yatra will be paved

Kurukshetra News: अष्टकोसी यात्रा के कच्चे मार्ग को किया जाएगा पक्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The raw road of Ashtakoshee Yatra will be paved
कुरुक्षेत्र। पौराणिक एवं ऐतिहासिक अष्टकोसी यात्रा के मार्ग को छह से आठ फीट मार्ग को पक्का किया जाएगा, जिस पर 29 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। इस योजना की सरकार से अनुमति मिलने ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

सरसस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र को धाम के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कुरुक्षेत्र धाम में पौराणिक एवं ऐतिहासिक अष्टकोसी यात्रा अहम भूमिका अदा करेगी। इस यात्रा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार केडीबी, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के साथ-साथ शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से गांव बाहरी से पिपली तक निकाला गया और करीब 125 लोगों ने इस यात्रा को पूरा किया। यह अष्टकोसी यात्रा लगभग 30 किलोमीटर की बनती है। इस यात्रा का मार्ग कच्चा है जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की परेशानी को जहन में रखते हुए आगामी चैत्र माह तक अष्टकोसी यात्रा के मार्ग को पक्का करवाया जाएगा। इसका बजट बोर्ड की तरफ से खर्च किया जाएगा।

इस मार्ग को पक्का करने के साथ-साथ ग्रिल भी लगवाई जाएगी और जो श्रद्धालु बुर्जुग है या यात्रा को पूरा करने में असमर्थ है उनके लिए ई-रिक्शा जैसे वाहन का प्रबंध भी किया जाएगा। उनका प्रयास है कि केडीबी और बोर्ड के सहयोग से इस पौराणिक और ऐतिहासिक अष्टकोसी यात्रा को निरंतर जारी रखा जाए और देश विदेश के श्रद्घालु भी इस यात्रा को पूरा करके पुण्य की प्राप्ति कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed