फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Increased SIR duty impacts children's education, teachers' union expresses concern

Kurukshetra News: एसआईआर ड्यूटी बढ़ने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, शिक्षक संघ ने जताई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Increased SIR duty impacts children's education, teachers' union expresses concern
कुरुक्षेत्र। शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है घर-घर मतदाता सत्यापन का काम 28 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने इस पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

संगठन ने मांग की है कि या तो स्कूल बंद किए जाएं या छुट्टियां घोषित की जाएं। उनका कहना है कि शिक्षकों के लंबे समय तक इस काम में व्यस्त रहने से सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई और प्रभावित होगी। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में एसआईआर के तहत घर-घर सत्यापन की अवधि बढ़ाई गई है। 9 से 28 सितंबर तक एसआईआर में लगे बीएलओ और सुपरवाइजरों को अन्य कार्य से मुक्त रखने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने पहले कहा था कि एसआईआर का काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी माना था कि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कौशिक ने शिक्षकों को दूर के क्षेत्र में जाने पर स्कूल मुखिया से अनुमति लेने को कहा था। अब काम 28 अक्तूबर तक बढ़ने के बाद शिक्षक संगठन ने इस स्थिति पर सवाल उठाया है। संगठन का कहना है कि ड्यूटी बढ़ने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवासी बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा असर : राजपाल

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजपाल कालड़ा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में प्रवासी बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे बच्चों की पढ़ाई पहले से ही कई परिस्थितियों के कारण प्रभावित होती है। शिक्षकों के एसआईआर के काम में व्यस्त रहने से उनकी पढ़ाई और ज्यादा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए एसआईआर ड्यूटी और स्कूलों की व्यवस्था के बीच उचित संतुलन बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि या तो स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी जाएं ताकि बच्चे कम से कम घर बैठकर पढ़ तो सकें। या फिर ये स्कूल ही बंद कर दिए जाएं क्योंकि अगर शिक्षक स्कूल से इतने समय तक दूर रहेगा तो परिणाम वैसे भी कमजोर रह सकता है।



मतदान केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था के निर्देश

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी की ओर से जारी पत्र में थानेसर खंड के उन सभी महाविद्यालयों और निजी स्कूलों के प्राचार्य एवं मुख्याध्यापकों को भी निर्देश दिए गए हैं, जहां मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उनसे एसआईआर से संबंधित कार्य के लिए बीएलओ और आम लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, साथ ही एसआईआर से संबंधित लंबित नोटिस की सुनवाई समय पर करने, प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं के मकान नंबर सुनिश्चित करने तथा फार्म संख्या 6, 7 और 8 से संबंधित सत्यापन समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed