फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The play 'Gai Bhains Paani Mein' gave a message to avoid cyber crime.

Kurukshetra News: ‘गई भैंस पानी में’ नाटक से साइबर अपराध से बचने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The play 'Gai Bhains Paani Mein' gave a message to avoid cyber crime.
कुरुक्षेत्र। कलाकृति भवन में नाटक गई भैंस पाणी में नाटक का मंचन करते कलाकार।
कुरुक्षेत्र। वे न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप की 14वीं वर्षगांठ के अवसर पर कला कीर्ति भवन में आयोजित तीन दिवसीय उत्थान उत्सव का आगाज हुआ, जिसके पहले दिन विकास शर्मा के लेखन व निर्देशन में हास्य नाटक ‘गई भैंस पानी में’ मंचित किया गया।
विज्ञापन


विकास शर्मा के लेखन और निर्देशन से सजे नाटक ने हास्य रस में लोगों को डुबकियां लगवाते हुए बड़े ही रोचक ढंग से साइबर अपराध से बचने का संदेश दिया। नाटक में एक ऐसे परिवार में घटित घटना को दिखाया गया जो लालच में आकर गरीब बनने का ढोंग करते हुए साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

नाटक में नत्थू के किरदार में गौरव दीपक जांगड़ा, फुल्लो निकेता कौशिक, भतेरी मनू महक माल्यान, चतर सिंह फंडी शिव कुमार किरमच, कालू चंचल शर्मा, अमरु निखिल पारचा, रमलू सुशील कुमार अभिनव, पुलिस राजीव कुमार, जैल सिंह अनूप कुमार, सिपाही पार्थ शर्मा, बबली राजकुमारी तथा चौकीदार जतिन बने। वहीं संगीत संचालन पर आकाशदीप व प्रकाश व्यवस्था पर लालचंद रहे। अंत में सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक के अंश
नत्थू और फुल्लो का बेहद अमीर परिवार है, जिसमें उनके दो बेटे और एक बहन भी साथ रहती है। एक दिन एक साइबर ठग गांव की भोली-भाली जनता को गुमराह करके अमीर बनाने का सपना दिखा देता है। जिसके कारण फुल्लो और उसका परिवार अमीर होते हुए भी गरीब बनने का ढोंग करते हैं। परिवार का प्रत्येक सदस्य हास्य और हाजिर जवाबी के अंदाज में अपने-अपने ढंग से साइबर ठग को अपनी गरीबी का प्रमाण देता है। अंत में साइबर ठग साइबर क्राइम के जरिए नत्थू के परिवार के तीस हजार रुपये ठग लेता है। बाद में उसे पुलिस पकड़ लेती है, और नत्थू के परिवार को साइबर क्राइम के बारे में सचेत करती है। इस प्रकार हंसी के फव्वारे के साथ कलाकार लोगों को साइबर ठगी से बचने की सलाह देते हैं।



हास्य तनाव दूर कर देता है स्फूर्ति : कौशिक
मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि हास्य तनाव को दूर करता है तो वहीं लोगों के अंदर स्फूर्ति भी पैदा करता है। ऐसे में कलाकार जब हास्य के साथ सामाजिक संदेश लोगों तक पहुंचाते हैं और समाज को आइना दिखाते हैं, तो उनकी कला की सार्थकता सिद्ध होती है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणवी फिल्म कलाकार हरीश कटारिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुड्डू ने की। मंच का संचालन डाॅ. मोहित गुप्ता ने किया।

कुरुक्षेत्र। कलाकृति भवन में नाटक गई भैंस पाणी में नाटक का मंचन करते कलाकार।

कुरुक्षेत्र। कलाकृति भवन में नाटक गई भैंस पाणी में नाटक का मंचन करते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed