{"_id":"676b6faa116fae5e0a099029","slug":"the-network-of-thugs-has-spread-and-people-are-being-cheated-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-128938-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ठगों का फैला जाल, लोगों को लगा रहे चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ठगों का फैला जाल, लोगों को लगा रहे चपत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में विदेश भेजने के साथ साइबर धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता रहा है। आरोपी नए-नए पैंतरे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस वर्ष 24 नवंबर तक साइबर थाने में दो डिजिटल अरेस्ट समेत 179 मामलों के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अब ठगों ने दो मुनीम समेत तीन लोगों के साथ कनाडा भेजने और साइबर धोखाधड़ी करके 1.10 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये हड़प लिए।
उधर इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूक कार्यक्रम किए जा रहे हैं साथ ही समय-समय पर पुलिस साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी करती है। उधर, पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा और साइबर टीम को मामले की जांच सौंपी है।
वर्क वीजा के नाम पर लाखों ठगे
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में नगेंद्र कुमार निवासी प्रेम विहार ने बताया कि वह अनाज मंडी में कंप्यूटर टाइपिंग व फार्म भरने का काम करता था। मार्च 2021 में आरोपी बलवान निवासी तरावड़ी जिला करनाल ने विमल वर्मा के साथ मिलकर उसे वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे 25 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें पांच लाख रुपये पहले देना तय हुआ था। उसके साथ-साथ काजल, विशाल व अजय ने भी वर्क वीजा पर कनाडा जाने के लिए आरोपियों से संपर्क किया था। उसने अपने दोस्त जसविंद्र सिंह से तीन लाख रुपये लेकर विमल वर्मा के खाते में डलवाए थे। उसके बाद उस समेत अन्य ने अक्तूबर 2021 से लेकर जुलाई 2022 तक ऑनलाइन व नकद 66 लाख 16 हजार 85 रुपये विमल वर्मा, राजकमल व अब्दुल सबीर उर्फ ईशाद खान को दिए थे। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ उसके साथी विशाल, ईशान, काजल व अजय के दिल्ली में बायोमैट्रिक कराए थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने उनके वीजा और टिकट उनके पास भेजे थे। जांच करने पर वीजा और टिकट फर्जी पाए थे।
विज्ञापन
सीबीआई का अधिकारी बन की ठगी
थाना साइबर में दर्ज शिकायत में रणजीत सिंह निवासी शाहपुर ने बताया कि वह अनाज मंडी में मुनीम का काम करता है। गत सप्ताह 17 दिसंबर शाम करीब चार बजे अनजान नंबर से कॉल आई थी। बातचीत करने वाले ने उसे बताया कि उसका बीएसएनएल का नंबर अगले दो घंटे में बंद होने वाला है। अधिक जानकारी के लिए नौ दबाएं। नौ नंबर दबाते ही उसके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को मुंबई सीबीआई का अधिकारी सावंत बताया था। उसने बताया कि उसके नाम पर मुंबई के एक बैंक में खाता खुला है, जिसमें नरेश कुमार नाम के व्यक्ति ने 538 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है। उसने उसे डराया कि उसने 10 फीसदी कमीशन के लिए अपना बैंक खाता बेच दिया। उसने उसे बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है और वह उसे डिजिटल कस्टडी में घर में ही रखा है। अगले दिन उसने दोबारा कॉल करके उसे केस रफा-दफा करने के नाम पर 5.10 लाख रुपये और 19 दिसंबर को अपनी एफडी तोड़कर पांच लाख रुपये और उसके बताए खाते में डाल दिए। उसके बाद सावंत ने उससे छह लाख रुपये और मांगे, मगर उसके पास और रुपये नहीं थे। आरोपी ने उसे डराया तो उसने अपने रिश्तेदारों से उधार पैसे के लिए संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है।
ट्रेडिंग के नाम पर मुनीम से ठगे 39.50 लाख
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में प्रिंस शर्मा निवासी लाडवा ने बताया कि वह अनाज मंडी लाडवा में मुनीम का काम करता है। उसके जान-पहचान के आरोपी मंगलवीर व कश्मीरी लाल ने उसे स्टाॅक मार्केट में एक कंपनी में रुपया लगाकर 10 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफा देने का आश्वासन दिया था। यकीन करके उसने 2.58 लाख उनके बैंक अकाउंट में भेज दिए। इसके बाद अगस्त में 4.30 लाख, सितंबर में 70 हजार, अक्तूबर में तीन लाख, नवंबर में तीन लाख, दिसंबर में तीन लाख रुपये और जनवरी में 7.90 लाख रुपये मंगलवीर के खाते में भेजे थे। इसके अलावा कश्मीरी लाल को 20 लाख रुपये नकद भी दिए थे, मगर आरोपियों ने ब्याज तो दूर उसका मूल भी वापस नहीं किया। रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur