फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The month of Saavan is passing dry, farmers are getting worried due to lack of rain

Kurukshetra News: सूखा बीत रहा सावन, बारिश न होने से चिंतित हो रहे किसान

Sun, 20 Jul 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 20 Jul 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
The month of Saavan is passing dry, farmers are getting worried due to lack of rain
कुरुक्षेत्र। भले ही मानसून सीजन चल रहा है लेकिन आज भी बारिश की कड़ी इंतजार है। बारिश न होने के चलते सावन भी सूखा ही बीत रहा है।
विज्ञापन

करीब 20 दिन से चल रहे मानसून सीजन की शुरूआत में ही बारिश हुई थी, जिसके चलते किसानों को धान रोपाई में बड़ा फायदा हुआ था लेकिन इसके बाद बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। धान की फसल में भी पानी की किल्लत दिखाई पड़ने लगी है तो इसकी पूर्ति करने के लिए किसानों के पसीने छूटे हुए हैं।
हालांकि हर रोज मौसम में बदलाव होता है तो बारिश की उम्मीद भी जगाई जाती रही है लेकिन कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं बादल ही छाए रहते हैं। लेकिन उम्मीद अनुसार बारिश नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

हालांकि करीब 10 दिन पहले जिला के लाडवा, शाहाबाद, बाबैन क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी लेकिन इसक बाद हर रोज धूप खिल रही है। धान रोपाई कर चुके किसान अब हर रोज बारिश की इंतजार कर रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों तापमान में गिरावट से मौसम में गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सिसय तक दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने की संभावना विभाग द्वारा जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed