फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Minister of State reprimanded the officers sitting in front of the public on the delay in road construction

Kurukshetra News: सड़क निर्माण में देरी पर राज्यमंत्री ने जनता के सामने बैठाए अधिकारी, लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State reprimanded the officers sitting in front of the public on the delay in road construction
सड़क निर्माण में देरी पर राज्यमंत्री ने जनता के सामने बैठाए अधिकारी, लगाई फटकार
विज्ञापन


बोले दुकानदार-विभाग एक दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी, कारोबार हो रहा प्रभावित
फोटो 06

संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा/इस्माईलाबाद। इस्माईलाबाद के बीचों-बीच गुजरने वाली सड़क निर्माण को लेकर हो रही कोताही में अब अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। मामले में सोमवार को राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही उन्हें दुकानदारों के सामने बैठा दिया, जिसके बाद दुकानदारों ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए।
दुकानदारों ने कहा कि सरकार अपना काम समय पर कर रही है, लेकिन अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण उनका कारोबार ठप हो रहा है। पिछले लंबे समय से सड़क को उखाड़ कर छोड़ दिया गया। उसके बाद विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, राज्यमंत्री संदीप सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री से बात करके अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। इसके बाद ठसका मीरांजी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी। गांव की सरपंच मीना देवी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गडरिया समाज की धर्मशाला के लिए अनुदान राशि का चेक जल्द जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव द्वारा जमीन उपलब्ध कराए जाने पर पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा एक करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से ठसका से जलबेहड़ा सड़क का टेंडर जारी हो चुका है, जिसका कार्य जून माह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव में अंबेडकर भवन के लिए 17 लाख रुपए जारी हो चुके हैं और कम्यूनिटी सेंटर के लिए भी 20 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा उन्होंने ढाई लाख रुपये की घोषणा गुरु रविदास सभा के लिए की। इस मौके पर ग्रामीणों की तरफ से राज्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया गया। इसके बाद राज्य मंत्री ने गांव स्योंसर में संदीप मोर सरपंच और हेलवा में कर्मबीर सरपंच और गांव अरुणय में सोमा राम की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed