फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The mercury reached 40 degrees, and is expected to reach 41 degrees on Friday.

Kurukshetra News: 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, शुक्रवार को 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 40 degrees, and is expected to reach 41 degrees on Friday.
कुरुक्षेत्र। अप्रैल में ही मई व जून की गर्मी का अहसास होने लगा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी का असर अब सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ दोपहर के समय बाजारों व सड़काें पर भी दिखाई देने लगा है। वहीं इसी सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी के कारण युवा ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाकर राहत पाने लगे हैं। इसके साथ पुलिस भी अलर्ट है। शहर से सटकर गुजर रही हांसी बुटाना नहर व एसवाईएल पर पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और वहीं निगरानी भी शुरू कर दी है, ताकि नहाते समय कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के पूर्व उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि फिलहाल गर्मी और बढ़ने का ही अनुमान है। वहीं इसी सप्ताह लू भी अपना एहसास कराने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed