फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The matter of stopping the construction of Gurdwara Sahib reached the court of Haryana Committee and Deputy Commissioner.

Kurukshetra News: हरियाणा कमेटी व उपायुक्त दरबार पहुंचा गुरुद्वारा साहिब का निर्माण रोक दिए जाने का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
The matter of stopping the construction of Gurdwara Sahib reached the court of Haryana Committee and Deputy Commissioner.
कुरुक्षेत्र।  जिला उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंची संगत।  सौ स्वयं
कुरुक्षेत्र। मुर्तजापुर गांव की इंदिरा काॅलोनी में गुरुद्वारा साहब का निर्माण कार्य रोक दिए जाने पर सिख संगत में रोष गहरा गया है। यह मामला अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व जिला उपायुक्त दरबार पहुंच गया है। संगत का एक प्रतिनिधिमंडल ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में हरियाणा कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना से मिला और उन्हें पूरे मामले की जानकारी देते हुए उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। इसके उपरांत अजराना ने हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध को इस संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद वे संगत के साथ जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा के पास पहुंचे और ज्ञापन देते हुए आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अजराना ने बताया कि सिख संगत के मुताबिक गांव मुर्तजापुर की इंदिरा काॅलोनी में पिछली पंचायत ने गुरुद्वारा निर्माण के लिए तीन कनाल भूमि दी थी। उस समय जमीन पर श्री निशान साहिब स्थापित किया गया था और चहारदीवारी भी करवा दी गई थी। मगर अब कुछ लोगों ने गुरुद्वारा साहिब का निर्माण रोक दिया है। ऐसे गुरुद्वारा साहिब का निर्माण रोकना अनुचित है और निंदनीय भी है। किसी भी सिखों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने सिख संगत को आश्वासन दिया है हरियाणा कमेटी उनके साथ है और गुरुद्वारा साहिब के निर्माण में हर प्रकार से सहयोग करेगी। अजराना ने कहा कि हरियाणा कमेटी गुरु घर के प्रति समर्पित है और सिख संगत के अधिकारों के लिए प्रयासरत है। संगत जो भी मांग संस्था से करती है, उसे पूरा करने के लिए भरसक प्रयास किया जाता है। सिख धर्म के लिए काम करते हुए संगत की उम्मीदों पर खरा उतरना हरियाणा कमेटी की प्राथमिकता है। इस मौके पर सिख नेता नरेंद्र सिंह गिल, मान सिंह बाजवा, राजू संधू, हरनेक सिंह बाजवा, निशान सिंह, गुरमीत सिंह, अर्जुन सिंह, कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह, हरमनजोत सिंह, गगनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, अजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह व हरदेव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed