{"_id":"6907bc0474756d5653002736","slug":"the-marriage-of-lord-shaligram-and-tulsi-took-place-on-devprabodhini-ekadashi-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-144747-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: देवप्रबोधिनी एकादशी पर भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: देवप्रबोधिनी एकादशी पर भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह संपन्न
विज्ञापन
पिपली। श्री दुर्गा देवी मंदिर के पीठाधीश ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा के निर्देशन में देव प्रबोधिनी एकादशी को भक्तों ने सामूहिक रीति से भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का वैदिक शास्त्रों अनुसार विवाह किया गया।
मुख्य यजमान ज्ञानचंद शर्मा, सरोज शर्मा, राकेश शर्मा, निर्मल, संदीप शर्मा, मोनिका शर्मा के परिवार से पंडित राहुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचारण पूजा करवाई। डॉ. मिश्रा ने बताया कि चातुर्मास की समाप्ति के बाद आज भगवान विष्णु जाग रहे हैं। मां तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह के साथ ही आज से मांगलिक और शुभ कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवप्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार देवप्रबोधिनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चार माह की नींद से जागते हैं। इसे देवोत्थानी या देवउठनी एकादशी भी कहते हैं।
ढोल बाजों के साथ नगर खेड़े से भगवान शालिग्राम की बारात निकाली गई। इसमें भक्त सुशील तलवाड़, संगीता तलवाड़ सतपाल धर्मसौत, सतपाल सैनी, सतपाल बंसल, महेंद्र सैनी, मोहित बंसल, सुमित गोयल आदि सम्मिलित रहे।