फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The licenses of drivers deployed on kilometer scheme buses should be checked.

Kurukshetra News: किलोमीटर स्कीम की बसों पर तैनात ड्राइवरों के लाइसेंस की हो जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The licenses of drivers deployed on kilometer scheme buses should be checked.
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही बसों पर लगाए गए ड्राइवरों पर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल और सचिव रणजीत करोड़ा ने कहा कि इन बसों को कई स्थानों पर अनट्रेंड और अनुभवहीन ड्राइवर चला रहे हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा रहता है।

यूनियन नेताओं ने मांग की कि किलोमीटर स्कीम की बसों पर तैनात सभी ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव और प्रशिक्षण की गहन जांच की जाए। बिना उचित प्रशिक्षण के किसी भी ड्राइवर को बस चलाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने समय रहते इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो यूनियन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि विशेषकर धुंध और खराब मौसम के दौरान लगातार हादसे हो रहे हैं। इन दुर्घटनाओं से न केवल यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है, बल्कि रोडवेज विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed