{"_id":"68dd86c5463f059527089f96","slug":"the-jhinda-and-rattak-community-presented-an-innova-to-the-hsgmc-president-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-143153-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एचएसजीएमसी प्रधान को झींडा व रत्तक की संगत ने दी इनोवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एचएसजीएमसी प्रधान को झींडा व रत्तक की संगत ने दी इनोवा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचएसजीएमसी प्रधान झींडा को इनोवा की चाबी सौंपते हुए संगत। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान बनने के बाद गुरु घर की गाड़ी न प्रयोग करने का एलान कर चुके जत्थेदार जगदीश सिंह को उनके गांव झींडा एवं रत्तक की संगत ने इनोवा गाड़ी भेंट की। दोनों गांवों की संगत ने गाड़ी भेंट करने से पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में शीश नवाया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की हजूरी में प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा को सिरोपा पहना कर उनका सम्मान किया। इस दौरान गुरु साहिब के चरणों में पंथ व जत्थेदार झींडा की चढ़दीकलां के लिए संगत ने अरदास भी की।
इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति के सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी, हरमनप्रीत सिंह, मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, अतिरिक्त सचिव एवं कार्यालय पीए सतपाल सिंह डाचर, राजपाल सिंह दुनियामाजरा, नरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, फलाईंग विभाग प्रभारी जज सिंह, अकाउंट विभाग प्रभारी रेशम सिंह, गुरुद्वारा इंस्पेकटर शाखा प्रभारी प्रीतम सिंह, आईटी विंग प्रभारी हरकीरत सिंह, सुपरवाईजर अमरीक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
गुरुद्वारा साहिब पहुंची गांव झींडा निवासी एनआरआई सतनाम सिंह, गुरबाज सिंह, गुरविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, हरभजन सिंह, नसीब सिंह, तजिंदर सिंह, साहब सिंह, प्रगट सिंह, अमनदीप सिंह गिल और रत्तक निवासी शीशा सिंह, जानपाल सिंह, सिंदर सिंह, जसबीर सिंह, बगीचा सिंह, नवदीप सिंह, एनआरआई हरमन सिंह, बलबीर सिंह, गुलजार सिंह व बलजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा जब हरियाणा कमेटी के प्रधान बने, तो उन्होंने गुरु घर की गाड़ी न प्रयोग करने का ऐलान किया था। उनके इस निर्णय पर गांव झींडा व रत्तक की संगत को गर्व है। इसके उपरांत दोनों गांवों की संगत ने निर्णय लिया कि हमारे गांव का नाम विश्व पटल पर रोशन करने वाले जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा को एक गाड़ी भेंट की जाए। यह इनोवा गाड़ी संस्था को नहीं, बल्कि निजीतौर पर जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा को भेंट की गई।
विज्ञापन
जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने दोनों गांवों की संगत का आभार जताते हुए कहा कि जो प्रेम एवं सम्मान उनके साथियों ने दिया है, वे सदैव उसका आभारी रहेंगें। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की लड़ाई शुरु की गई थी, तो उनके गांव झींडा व रत्तक ने हमेशा उनका साथ दिया। दोनों गांववासियों के प्रेम व सहयोग के बलबूते पर वे सदा हर मोर्चे पर विजय हासिल करते रहे हैं।