फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Jagannath Rath will roll through the sacred grounds; the name of Hari will resound, and an ocean of devotion will flow.

Kurukshetra News: धर्मक्षेत्र में निकलेगा जगन्नाथ रथ, गूंजेगा हरिनाम और बहेगा भक्ति का सागर

Sun, 19 Jul 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Jul 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
The Jagannath Rath will roll through the sacred grounds; the name of Hari will resound, and an ocean of devotion will flow.
कुरुक्षेत्र। आषाढ़ मास के पावन अवसर पर धर्मक्षेत्र भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर होने जा रहा है। इस्कॉन द्वारा शुक्रवार 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन होगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह महोत्सव भक्ति, संस्कृति, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का विराट संगम बनने जा रहा है। हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
विज्ञापन

जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव के बाद अब भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ प्रारंभ होंगी। श्रद्धालुओं को दिव्य एवं व्यवस्थित आध्यात्मिक अनुभव कराने के लिए मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों और भक्तों द्वारा विभिन्न सेवाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

रथ यात्रा के दिन प्रातः से ही श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर, ज्योतिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हरिनाम संकीर्तन और भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य महाआरती की जाएगी। देश-विदेश से आए श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। सायंकाल भगवान जगन्नाथ का भव्य रथ ब्रह्मसरोवर क्षेत्र से नगर भ्रमण के लिए निकलेगा। भक्तगण प्रेमपूर्वक रथ की रस्सियां खींचकर भगवान की सेवा करेंगे। पूरे मार्ग में भगवान के स्वागत हेतु विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्वागत मंच, पुष्पवर्षा, भोग अर्पण एवं जल सेवा की व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के उपाध्यक्ष मोहन गौरचंद्र ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित भव्य रथ यात्रा में हिस्सा लेने का आग्रह किया। जगन्नाथ रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, समाज को जोड़ने, आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने और भगवान के पवित्र नाम के प्रचार का एक महान उत्सव है। इस्कॉन की पूरी टीम एवं सैकड़ों स्वयंसेवक महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की इस भव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होकर उनके दिव्य दर्शन और कृपा का लाभ प्राप्त करें।

इस्कॉन के अध्यक्ष साक्षी गोपाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र का भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से अत्यंत गहरा आध्यात्मिक संबंध है। वैष्णव आचार्यों द्वारा वर्णित किया गया है कि कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण और वृंदावनवासियों के मिलन की दिव्य लीला ही रथ यात्रा की मूल भावना है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा उसी विरह और प्रेम के भाव का उत्सव है, जो भक्त और भगवान के शाश्वत संबंध को दर्शाता है। शास्त्रों में भगवान के रथ-दर्शन और रथ को खींचने की सेवा को अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी बताया गया है। भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आकर सभी को दर्शन देते हैं और उन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed