फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The health of 14,000 children will be checked by setting up camps in schools; the department has formed teams.

Kurukshetra News: स्कूलों में कैंप लगाकर जांचा जाएगा 14 हजार बच्चों का स्वास्थ्य, विभाग ने बनाईं टीमें

Thu, 13 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 13 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The health of 14,000 children will be checked by setting up camps in schools; the department has formed teams.
कुरुक्षेत्र। स्कूल में बच्चों की नेत्र संंबंधी जांच करते चिकित्सक। संवाद
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की स्कूल हेल्थ टीमें 14 नवंबर तक स्कूलों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। टीम ने 14 हजार बच्चों की काउंसलिंग का लक्ष्य रखा है। बच्चों में बीमारियां मिलने पर दवा व चश्मे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। उप सिविल सर्जन स्कूल हेल्थ डॉ. करुणा ढींगरा ने बताया कि 11 नवंबर से 14 नवंबर तक टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। जिन बच्चों को नेत्र संबंधी समस्या होगी उन्हें नि:शुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। विभाग ने 2200 बच्चों को चश्मे वितरित करने का लक्ष्य रखा है। टीम पांच स्कूलों में 3800 बच्चों की जांच कर चुकी है। इनमें से 1130 बच्चों में नेत्र संबंधी समस्या मिली।
विज्ञापन

विभाग बच्चों की जन्मजात बीमारी का इलाज करा रहा है। एक साल में करीब 4701 बच्चों की स्क्रीनिंग हुई है।
पांच साल तक के बच्चों का होता है नि:शुल्क इलाज
डॉ. करुणा ढींगरा ने बताया कि प्रदेशभर के जिला अस्पतालों में शून्य से पांच साल तक के बच्चों की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें गांव में जाकर आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल आदि से डाटा जुटाकर जिला अस्पताल में बने डीआईसी सेंटर में जन्मजात रोगों की जांच के लिए बच्चों को भेजती हैं। उसके बाद बच्चों को ऑप्रेशन आदि के लिए पीजीआई चंडीगढ़ व अन्य अस्पतालों में भेजा जाता है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्कूल में बच्चों की नेत्र संंबंधी जांच करते चिकित्सक। संवाद

कुरुक्षेत्र। स्कूल में बच्चों की नेत्र संंबंधी जांच करते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed