फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The health department team collected 25 units of blood

Kurukshetra News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The health department team collected 25 units of blood
कुरुक्षेत्र। रक्तदाता का बैज लगाकर प्रोत्साहित करते कुलपति प्रो वैध करतार सिंह धीमान सहित अन्य। - फोटो : udhampur
कुरुक्षेत्र। आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (आयुर्वेदिक अस्पताल) में विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने किया और रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का कार्य है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और मानवता का प्रतीक भी है। रक्त की कोई जात, धर्म या मजहब नहीं होता। यह महादान हमें भेदभाव मिटाने का संदेश देता है और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है रक्तदान जैसे पवित्र कार्यों में समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। इसमें दो महिलाओं सहित 25 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. वैद्य ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में सहयोग,समर्पण और सेवा की भावना को भी मजबूत करता है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. वैद्य राजेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जब हम रक्तदान करते हैं, तो हम एक अनजान जरूरतमंद के जीवन में आशा की किरण बनते हैं। यह एक ऐसा कार्य है, जिसमें न कोई सीमा है,न कोई भेदभाव। शिविर संयोजक एवं हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर समाजसेवी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा वे 545 बार रक्तदान शिविर आयोजित कराने के साथ खुद भी 175 बार रक्तदान व 85 बार प्लेटलेट्स डोनेट कर कई जिंदगी बचा चुके हैं। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेंद्र सिंह, डॉ. कुलजीत कौर, समाजसेवी नरेश सैनी, स्टार रक्तदाता प्रशांत कुमार, सेवानिवृत्त सहायक कुलसचिव देवेंद्र सचदेवा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed