फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The first fortnight of October is suitable for sowing autumn sugarcane: Dr. Singh

शरदकालीन गन्ने के बिजाई के लिए अक्टूबर माह का पहला पखवाडा उपयुक्त : डॉ. सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The first fortnight of October is suitable for sowing autumn sugarcane: Dr. Singh
कुरुक्षेत्र। गावं किरमच के गन्ना किसानों द्वारा एक दिवसीय गन्ना कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्ष्यता पिकाडली शुगर मील के उपाध्यक्ष डॉ.करम सिंह द्वारा की गई।
विज्ञापन


डॉ. करम सिंह ने कहा की धान की कटाई के बाद शरदकालीन गन्ने की बिजाई का समय नजदीक आ रहा है और इस आयोजन का मुख्य उदेश्य शरदकालीन गन्ने की बिजाई को बढ़ावा देना है ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। चीनी मिल इस के लिए प्रयासरत है और लगातार किसानों को गन्ने उगाने के लिए समय-समय पर प्रेरित करती रहती है शरदकालीन गन्ने के बिजाई के लिए अक्टूबर महीने का पहला पखवाडा उपयुक्त है और गन्ने की बिजाई के लिए पिछले वर्ष शरद ऋतु में बोए गए गन्ने से बीज लेना अच्छा होता है। चीनी मिल भी शरदकालीन गन्ने को खरीदना पसंद करती है और किसान शरदकालीन गन्ने के साथ सहफसली जैसे गेहू, मटर, प्याज, सरसों की खेती भी कर सकते हैं, शरदकालीन गन्ने की खेती से किसान ज्यादा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


गांव के मौजूदा सरपंच रणबीर सिंह ने बताया की भादसो शुगर मिल के अधिकारी किसानों के लिए समय समय पर कृषक संगोष्ठी करते रहते हैं और किसानों को गन्ना उगाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। किसानों को समय पर बीज, कीटनाशक व फफूंदनाशक ऋण पर उपलब्ध करवाते हैं, जिससे किसान पर कोई आर्थिक बोज़ नहीं पड़ता और बाज़ार से सस्ती उच्च गणवक्ता वाली दवाइयां किसानों को शुगर मिल से मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed