फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The DRO and Thanesar Tehsildar did not show seriousness in resolving the complaints, the DC issued a notice.

Kurukshetra News: शिकायतों का समाधान करने में डीआरओ व थानेसर तहसीलदार ने नहीं दिखाई गंभीरता, डीसी ने जारी किया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The DRO and Thanesar Tehsildar did not show seriousness in resolving the complaints, the DC issued a notice.
कुरुक्षेत्र। ​अ​धिकारियों कि बैठक लेते उपायुक्त विश्राण कुमार मीणा।​ विज्ञप्ति - फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को डीआरओ और थानेसर तहसीलदार ने गंभीरता से हल नहीं किया जिस कारण कई शिकायतें लंबित हैं। ऐसे में उपायुक्त की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही सात दिनों में सभी लंबित शिकायतों के समाधान किए जाने के भी आदेश दिए गए। दोनों विभागों ने पिछली बैठक की शिकायतों का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के बाद एटीआर को गंभीरता के साथ अपलोड करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि जिन शिकायतों का विभाग के पास समाधान नहीं है, ऐसी शिकायतों की सूची बनाकर वीरवार तक जमा करवाएं, ताकि इन शिकायतों को री-ओपन होने से रुकवाया जा सके।
विज्ञापन


उपायुक्त ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में समाधान शिविर, सीएम विंडो, जन संवाद, सीपीग्राम और एसएमजीटी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की। इसके साथ ही अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैठक शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रखा। डीआरओ चेतना चौधरी ने कहा कि वे शुक्रवार को अवकाश पर थीं, जिस कारण उन्हें पता नहीं चल पाया है कि नोटिस क्यों जारी किया गया। शिकायतें लंबित हैं तो उन्हें जल्द निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम विंडो की ही 116 शिकायतें लंबित

उपायुक्त ने बताया कि सीएम विंडो की शिकायतों का समाधान करने में जिले ने प्रदेश में एक पद की बढ़ोतरी की है। अब 100 में से 74.17 अंकों के साथ कुरुक्षेत्र छठे स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचा है। सीएम विंडो पर अब तक 11945 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 162 पर कार्य किया जा रहा है और 116 शिकायतें समय सीमा के बाद लंबित हैं। जनसंवाद में 475 शिकायतें जिले से संबंधित आईं, इनमें से 158 पर कार्य किया जा रहा है और 112 समय सीमा के बाद लंबित हैं। इसी तरह सीपीग्राम पोर्टल पर 13 शिकायतें और एसएमजीटी पोर्टल पर 41 शिकायतें लंबित हैं। समाधान शिविर में 7310 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 152 शिकायतें लंबित हैं। अब तक 5062 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, 1893 शिकायतें रिजेक्ट की गईं और 175 शिकायतें रि-ओपन हुई हैं।

कुरुक्षेत्र। अधिकारियों कि बैठक लेते उपायुक्त विश्राण कुमार मीणा। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। अधिकारियों कि बैठक लेते उपायुक्त विश्राण कुमार मीणा। विज्ञप्ति- फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed