फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The criminal injured in the encounter reached the jail immediately after being released from the hospital.

Kurukshetra News: मुठभेड़ में घायल बदमाश अस्पताल से छूटते ही पहुंचे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The criminal injured in the encounter reached the jail immediately after being released from the hospital.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर सात में वकील बलवंत सिंह वालिया के घर में लूट करने के दो आरोपी बदमाश साहिल व कमल को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सीआईए एक की टीम ने वीरवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों बदमाशों ने मंगलवार की रात को वारदात में प्रयोग हथियार की निशानदेही करवाकर बरामदगी करवाते समय छिपाया हुआ हथियार उठाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को मुठभेड़ में टांग में गोली मारकर घायल कर दिया था। तभी से दोनों का उपचार लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

वीरवार को दोनों बदमाशों को अस्पताल से उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे थी। इसके बाद सीआईए एक की टीम ने दोनों बदमाशों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीआईए प्रभारी प्रतीक ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट का लगभग पूरा माल बरामद कर लिया है। इसके अलावा वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए पिस्तौल व कार के साथ वारदात के समय पहने हुए कपड़े भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed