फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The city was jammed due to the rush of vehicles on Rakshabandhan, the traffic system collapsed

Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर वाहनों की भीड़ से शहर में लगा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Sun, 10 Aug 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 10 Aug 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
The city was jammed due to the rush of vehicles on Rakshabandhan, the traffic system collapsed
कुरुक्षेत्र। रोडवेज की बस बैठक सफर करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन पर लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही से शहर के कई हिस्सों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। गुरुकुल से सैकंड गेट, झांसा रोड फाटक से मेहर चौक, मोहन नगर पुल से लाल बत्ती और पिपली चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक जाम से वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

वहीं पिपली चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लगी लाइट भी बंद रहने से स्थिति और बिगड़ गई। त्योहार के दिन लोग राखी बांधने, खरीदारी और सैर-सपाटे के लिए घरों से निकले, जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। शहर की तंग गलियों में कारें, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के कारण भी कई जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति ने ट्रैफिक व्यवस्था को और प्रभावित किया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कर्ण ने बताया कि पिपली चौक और मोहन नगर पुल जैसे व्यस्त क्षेत्रों में जाम की स्थिति बार-बार बनी, जिससे समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

कुछ लोगों ने ट्रैफिक लाइट बंद होने और पुलिस की कमी पर नाराजगी जताई। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रामकरण ने बताया कि त्योहार के कारण भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति जरूर पैदा हो गई थी, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया और ट्रैफिक की आवाजाही सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोडवेज की बस बैठक सफर करते यात्री। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोडवेज की बस बैठक सफर करते यात्री। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोडवेज की बस बैठक सफर करते यात्री। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोडवेज की बस बैठक सफर करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed