{"_id":"645807f64682d5f091045257","slug":"the-chairperson-again-changed-the-team-kurukshetra-news-c-18-1-114915-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 10 दिन पहले ही आप छोड़ जजपा के हुईं साथ, अब थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 10 दिन पहले ही आप छोड़ जजपा के हुईं साथ, अब थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। आम आदमी पार्टी छोड़कर महज 10 दिन पहले ही जजपा में शामिल हुई नगर पालिका चेयरपर्सन निशा कानो वांगा ने रविवार को जजपा को भी अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने पति पुनीत गर्ग व समर्थकों के साथ रविवार को एक सादे समारोह में भाजपा का दामन थाम लिया। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने पटका पहनाकर विधिवत रूप से उन्हें पार्टी में शामिल किया। दूसरी ओर 10 दिन में ही उनके द्वारा इस तरह दल बदल करना चर्चा का विषय है।
शहर में पहली बार हुए नगरपालिका चुनावों में निशा कानो वांगा आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न से जीतकर नगरपालिका चेयरपर्सन बनी थीं। निशा कानो वांगा को आम आदमी पार्टी की प्रदेश से एकमात्र चेयरपर्सन थीं, लेकिन 10 दिन पहले 28 अप्रैल को ही वे आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में जजपा में शामिल हो गई थीं, लेकिन अब उन्होंने भाजपा में शामिल होकर सबको चौंका दिया है।
उनके पति पुनीत गर्ग ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से भाजपा का समर्थक रहा है। उनके जजपा में जाने से परिवार के लोगों की नाराजगी बढ़ गई थी। इसके चलते उन्होंने राज्यमंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा मंडल प्रधान चिरंजीव गर्ग, भाजपा प्रैस प्रवक्ता प्रहलाद भगत शर्मा,नगरपालिका वाइस चेयरमैन रशपाल रेशम थिंद, मंडी प्रधान राजेश कंसल, अजय ढींगडा, बलदेवशर्मा, नसीब सिंह गुराया, तारा सिंह, नितेश गर्ग, एमसी वागेश जिंदल, सन्नी पपनेजा,बृजलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
वोटर कार्ड का मामला एसडीएम कार्यालय में विचाराधीन
-- -- -- -- --
आरोप है कि निशा कानो वांगा द्वारा बनवाया गया वोटर कार्ड नियमों के अनुसार नहीं था। इसका मामला एसडीएम कार्यालय में विचाराधीन है। भारतीय नागरिकता कानून 1955 के अनुसार कोई भी ओसीआई कार्ड जारी होने के पांच वर्ष उपरांत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है। जबकि इन्होंने इसके मात्र तीन साल के बाद ही बनवा लिया था। इसके अलावा भारतीय संविधान दोहरी नागरिकता को भी मान्यता नहीं देता है, जिसके अनुसार वोटर कार्ड बनवाते समय योग्य पात्र नहीं थे। इसका नोटिस एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी किया गया था। इसको लेकर निशा कानो वांगा ने इससे संबंधित कागजात दिखाने हैं।