{"_id":"676721a245a68266eb0b77a5","slug":"the-atmosphere-of-the-city-resonated-with-the-slogans-of-bole-so-nihal-sat-sri-akal-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128800-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल...के जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर का वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल...के जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर का वातावरण
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रभातफेरी निकाली गई, जोकि गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से आरंभ होकर मोहल्ला माजरी में अवतार सिंह के निवास पर पहुंची। उससे पहले सत्संग आश्रम वाली गली से होती हुई प्रभातफेरी टांगे वाली गली पहुंची। प्रभातफेरी में शबद कीर्तन और बोले सो निहाल, सत श्री अकाल...के जयघोष से नगर का वातावरण गुंजायमान हुआ।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के हजूरी रागी जत्था पवनदीप सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। तत्पश्चात महान विद्वान ज्ञानी साहिब सिंह ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के शब्दी जत्थे और स्त्री सत्संग सभा के जत्थे ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। समाप्ति पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के हेड ग्रंथी भाई सुबेग सिंह ने सरबत के भले हेतु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास की।
इंचार्ज नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार की प्रभातफेरी का आयोजन ऊंचा टिल्ला, नजदीक दुर्गा मंदिर के पास आसा सिंह आढ़ती के निवास पर होगा और सोमवार की प्रभातफेरी का आयोजन हरनाम सिंह कालड़ा के निवास पर मोहल्ला माजरी में होगा। समापन पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने आयोजकों को गुरबाणी गुटका साहिब देकर सम्मानित किया। प्रभातफेरी में अधिवक्ता इंदरजीत सिंह कोहली द्वारा बच्चों से इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखचैन सिंह, कश्मीर सिंह, गुरजोत सिंह, बंसी लाल जुनेजा, भगवंत सिंह, डॉ. इंदरजीत सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, नरिंदर पाल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।