फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The artists performed the play Chakkar Hi Chakkar, presented in modern and mythological colours.

Kurukshetra News: कलाकारों ने दिखाया नाटक चक्कर ही चक्कर, आधुनिक और पौराणिक रंग में दी प्रस्तुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The artists performed the play Chakkar Hi Chakkar, presented in modern and mythological colours.
कुरुक्षेत्र। नाटक चक्कर ही चक्कर का मंचन करते कलाकार। स्वयं
कुरुक्षेत्र। प्रदेश कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में नाटक चक्कर ही चक्कर का मंचन किया गया। कला सृष्टि मंच कुरुक्षेत्र के कलाकारों द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी बृज शर्मा के निर्देशन में मंचित नाटक में गुरु के महत्व और जिम्मेदारी को बखूबी बताया गया। नाटक चक्कर ही चक्कर में दिखाया गया कि आज के बदलते परिवेश में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक मार्गदर्शक, दूरदर्शी और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण गुरु का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

समाज में गुरु के सही स्वरूप और उनके उत्तरदायित्वों को रेखांकित करते हुए कलाकारों ने एक महाविद्यालय के दृश्य को दिखाया, जिसमें एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ होने पर महाविद्यालय का मैनेजमेंट और प्राचार्य अपने दायित्व को पूरा न करते हुए छात्रा को ही दबाने का प्रयास करते हैं। इससे महाविद्यालय का प्रोफेसर अरविंद आत्मग्लानि से भर जाता है। छात्रा की सहायता न करके मैनेजमेंट के कहे अनुसार उसे अपना निर्णय लेना पड़ता है। इस दुविधा में अरविंद को अपने कॉलेज के समय में किए गए नाटक एक ओर द्रोणाचार्य स्मरण होता है, जिसमें द्रोणाचार्य भी एकलव्य की निपुणता की परवाह किए बिना सत्तापक्ष के अर्जुन के कारण एकलव्य का अंगूठा मांग लेता है। इस प्रकार गुरु के महत्व को दर्शाते नाटक ने समाज के सामने कई प्रश्न खड़े कर दिए।
विज्ञापन

नाटक में अरविंद की भूमिका स्वयं बृज शर्मा ने निभाई। द्रोण की भूमिका में दीपक कौशिक, एकलव्य विकास शर्मा, प्राचार्य शिवकुमार किरमच बने। अन्य भूमिकाओं में सुरेखा मखीजा, रेनू खुग्गर, अन्नपूर्णा शर्मा, दीपक शर्मा, आशी क्षेत्रपाल, नीरज आश्री, रमा शर्मा डॉ. जय भगवान सिंगला, सत्यभूषण, साक्षी गौतम, आशा सिंगला, सुदेश मदान, नमिता कौशिक, जयश्री, विभा अग्रवाल, मानवी, शुचिस्मिता शर्मा, सरिता, चेतना, मंजू सिंगला, अमरजीत सिंह व अरदास आदि ने सहयोग दिया। अंत में डॉ. पवन आर्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंदगी में कला के लिए समय निकालना अत्यंत कठिन है। किंतु शहर के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा अपनी दिनचर्या के साथ-साथ रंगमंच को समय देना अत्यंत सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सूचना जनसंपर्क विभाग के प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. पवन आर्य, डॉ. मंजू तोमर, समाजसेवी व प्रेरणा संस्थान के संरक्षक डॉ. जयभगवान सिंगला, पैनोरमा के निदेशक डॉ. सुरेश सोनी, सौरभ चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच का संचालन विकास शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed