फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused named in the case of wife's death absconds abroad on uncle's passport

Kurukshetra News: पत्नी की मौत के मामले में नामजद आरोपी चाचा के पासपोर्ट पर विदेश फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
The accused named in the case of wife's death absconds abroad on uncle's passport
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। बाखली गांव में एक व्यक्ति अपने चाचा के पासपोर्ट पर वीजा लगवाकर विदेश फरार हो गया। आरोपी ने अपने चाचा को विदेश ले जाने का झांसा देकर पासपोर्ट लिया था। आरोपी अपने चाचा के पासपोर्ट पर अपनी फोटो लगाकर पहले मलेशिया गया था। अब आरोपी इंग्लैंड में रह रहा है। पांच महीने पहले आरोपी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी, जिसमें आरोपी समेत उसके कई अन्य परिजन नामजद है।
विज्ञापन

राम कुमार निवासी बाखली ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह दिहाड़ी-मजदूरी करता है। सुरेश कुमार उसका भतीजा है। उसका भतीजा करीब 20 साल से मलेशिया में रह रहा था। करीब छह साल के बाद वापस भारत आ गया था। इस दौरान आरोपी सुरेश ने उसे अपने साथ विदेश ले जाने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपी ने उसका पासपोर्ट मांग लिया और जल्द ही उसे विदेश ले जाने का आश्वासन दिया। बातों में आकर उसने अपना पासपोर्ट उसे दे दिया। पासपोर्ट लेकर आरोपी मलेशिया चला गया। अब उसे उसकी बेटी से पता चला कि आरोपी मलेशिया से इंग्लैंड चला गया है। आरोपी सुरेश उसके पासपोर्ट पर खुद की फोटो लगाकर मलेशिया गया था। शिकायत पर थाना सदर पिहोवा पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पत्नी की मौत के मामले में आरोपी नामजद
करीब पांच महीने पहले आरोपी सुरेश कुमार की पत्नी नन्ही देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। मरने से पूर्व नन्ही देवी ने कैथल अस्पताल में मजिस्ट्रेट को बयान दिए थे कि उसके पति और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया था। उपचार के दौरान नन्ही देवी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश के साथ अन्य परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच
थाना सदर पिहोवा प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। पत्नी की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। कयास यही लगाए जा रहे हैं कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विदेश भाग गया है। भारत आने पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed