फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Terror of miscreants in Kurukshetra now firing in Pehowa; Police hands are empty, panic in the area

कुरुक्षेत्र में बदमाशों का आतंक: शाहाबाद के बाद अब पिहोवा में फायरिंग; पुलिस के हाथ खाली, इलाके में दहशत

Fri, 27 Jun 2025 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 27 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में पिहोवा के गांव भोर सैयदा में एक डेरे पर बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। वहीं, शाहाबाद में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अमन होटल पर हुई फायरिंग में दो नकाबपोश बदमाशों ने 20-25 राउंड गोलियां चलाई थीं।

विज्ञापन
Terror of miscreants in Kurukshetra  now firing in Pehowa; Police hands are empty, panic in the area
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार सुबह शाहाबाद के नेशनल हाइवे 44 पर अमन होटल के बाहर दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इस बीच, गुरुवार देर रात पिहोवा के गांव भोर सैयदा में एक डेरे पर बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भोर सैयदा में देर रात हुई फायरिंग की सूचना मिलते ही पिहोवा थाना और सीआइए की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। गांव के रहने वाले कमल ने बताया कि वह डेरे से कुछ दूरी पर खड़े थे, तभी उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि तीन-चार युवक अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर फरार हो रहे थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन




दूसरी ओर, शाहाबाद में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अमन होटल पर हुई फायरिंग में दो नकाबपोश बदमाशों ने 20-25 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिससे होटल की कांच की दरवाजे और दो कारों के शीशे टूट गए। बदमाशों ने होटल के रिसेप्शन पर एक पर्ची छोड़ी, जिसमें एक मोबाइल नंबर और कुछ अन्य विवरण थे, जिसे पुलिस रंगदारी का मामला मानकर जांच कर रही है। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए आठ पुलिस टीमें गठित की गई हैं और 60-70 सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed