फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Temperature dropped due to drizzle, damage to maize and sunflower crops

Kurukshetra News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान, मक्के, सूरजमुखी की फसल को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzle, damage to maize and sunflower crops
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में बरसात से बचाने के लिए ढांपी गई मक्का व सूरजमुखी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। सोमवार देर रात्रि से मंगलवार दोपहर तक मौसम में बदलाव रहा और जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आने पर भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान रहा।
विज्ञापन

बुधवार को भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है और ऐसे में किसानों को तेज बारिश की भी उम्मीद लगी है।
मौसम में बदलाव के चलते धान रोपाई के कार्य में भी तेजी आने के आसार बन गए है। दूसरी आेर मक्का व सूरजमुखी की उपज करने वाले किसानों के लिए बदलता मौसम चिंतनीय बना हुआ है। इससे अनाजमंडियों में आ रही फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है तो मजदूर दिन भर फसल सुखाने में रहने लगे हैं। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान की भी आशंका है। किसान विष्णु दत्त शर्मा, अनिल कुमार, प्रदीप, मनदीप सिंह आदि ने बताया कि इस समय सूरजमुखी व मक्के की कटाई का समय चल रहा है। किसानों को जल्द से जल्द मक्के व सूरजमुखी की फसल समेट कर धान की फसल के लिए खेत भी तैयार करने है लेकिन ऐन मौके पर मौसम में हुए बदलाव ने किसानों के सारे समीकरण बिगाड़ दिए है।
विज्ञापन

खेत के साथ अनाज मंडी में बिकवाली के लिए आई मक्के व सूरजमुखी की फसल भीग गई है। फसल को सुखाने की लिए धूप की जरूरत है, लेकिन अगले दो तीन दिन मौसम का मिजाज खराब चलने के अनुमान ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आज बुधवार को यह 33 डिग्री व 26 डिग्री सेल्सियस रहने व बूंदाबांदी व बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed