{"_id":"68acc2c832f2fb665e0ebf84","slug":"teachers-and-students-were-honored-in-ladwa-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-141032-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा में शिक्षकों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा में शिक्षकों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
शिक्षकों को सम्मानित करते भाविप सदस्य।
लाडवा। भारत विकास परिषद लाडवा शाखा और कृष्णा गोयल फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से रविवार को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित कर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया।
प्रकल्प प्रमुख अमृतपाल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विजेंदर गोयल, कृष्ण गोयल और अमित गोयल ने किया। कार्यक्रम में लाडवा के विभिन्न विद्यालयों के 15 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 15 विद्यालयों के 35 विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों की मदद के उद्देश्य से 250 विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार पुस्तकें, वर्दी, जूते और स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई।
कृष्णा गोयल फाउंडेशन के संस्थापक अमित गोयल ने कहा कि संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि लाडवा का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। जरूरतमंद बच्चों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। अध्यक्ष अमन गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। परिषद के राष्ट्रीय टीम सदस्य और मुख्य वक्ता अशोक चौधरी ने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने की सीख दी। वरिष्ठ सदस्य तिलक राज गुप्ता ने शिक्षकों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाई।
विज्ञापन
ये शिक्षक हुए सम्मानित
अमन शर्मा (संजय गांधी मेमोरियल स्कूल), दिव्य माहेश्वरी (यूनिक शिक्षा निकेतन), इशू गुप्ता (गुरुकुल लाडवा), डॉली सैनी (अष्टविनायक स्कूल), महावीर शर्मा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय), लवप्रीत सांगवान (कोणार्क अकादमी), मोनिका अग्रवाल (हिंदू उच्च विद्यालय), नीलम रानी (सुगनी देवी स्कूल), मोनिका रानी (ओपी गर्ग मेमोरियल स्कूल), प्रद्युम्न पूरी (दून पब्लिक स्कूल), रजिता अरोड़ा (साइग्रेस इंटरनेशनल स्कूल), रूपा अग्रवाल (केबी स्कॉलर्स स्कूल), सूरज भान (राजकीय कन्या विद्यालय), ममता रहेजा (डिस्कवरी वर्ल्ड स्कूल) और रेणु राघव (डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल)।