फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   swine flue now in dharmnagri, helth officers alert

जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, प्रशासन हरकत में आया

Thu, 07 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Thu, 07 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। पहले मरीज के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूलने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग हालांकि एक ही मरीज की पुष्टि की है, लेकिन एक अन्य संदिग्ध मरीज भी जहां एक मरीज की पुष्टी कर रहा है वहीं एक संदिग्ध मरीज भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


जिले में स्वाइन की दस्तक के बाद ही स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। बता दें कि पिछले सीजन में स्वाइन फ्लू ने कहर बरपाते हुए 7 लोगों की जिंदगी को लील लिया था ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पिछले वर्ष से सबक लेते हुए टीम गठित कर लोगों को जागरूक करना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


नए वर्ष के आते आते जिले में एच-1 एन-1 सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग जिस मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि कर रहा है, वह मूल रूप से रोहतक का निवासी बताया जा रहा है। लेकिन, वह शाहाबाद में काम करता है और यहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक संदिग्ध मरीज थानेसर ब्लॉक के एक गांव का दो वर्ष का बच्चा है। हालांकि, इसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इस बच्चे का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पहले मरीज के सामने आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में डेंगू वार्ड को अब स्वाइन फ्लू के लिए स्पेशल वार्ड में बदल दिया है।

विभाग ने शुरु किया जागरूकता अभियान
जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक के साथ ही हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने शाहाबाद, पिपली और एलएनजेपी अस्पताल परिसर में  स्वाइन फ्लू जागरूक अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

साथ ही विभाग द्वारा फेसबुक पर भी एक पेज बनाया हुआ है। इससे लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विभाग द्वारा 11 जनवरी तक सभी पीएचसी और सीएचसी में स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक करने के लिए पोस्टर और होर्डिंग लगा दिए जाएंगे। इतना ही नहीं विभाग द्वारा सात सदस्यों की टीम भी गठित कर दी है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण
सिविल अस्पताल में कार्यरत फिजिशियन डॉ. गौरव चावला ने बताया कि स्वाइन फ्लू में सावधानी रखने से ही बहुत बचाव संभव हैं। उन्होंने बताया कि यह वायरस सर्दी में ही सक्रिय होता है। इसके प्रमुख लक्षण खांसी, बुखार, नाक बहना, गले में दर्द होना, सांस लेने में कठिनाई, बदन दर्द, सिर दर्द, ठंड लगना, उल्टी व दस्त, खांसी में खून आना।


स्वाइन फ्लू के बचा
भीड़ वाले इलाके में न जाए, यदि जाना पड़े तो नाक को ढक कर जाएं
भीड़ वाले इलाके में थूके मत
किसी से हाथ न मिलाएं
खांसते, छींकते हुए नाक व मुंह पर रुमाल व हाथ रखें
पूर्ण आराम करें
पानी काफी मात्रा में पीएं और पौष्टिक आहार लें
फ्लू प्रभावित व्यक्ति से कम से कम छह फुट की दूरी बनाए रखें
यदि किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाए



स्वाइन फ्लू के आंकड़ें
वर्ष    केस    मौत
2009    06    00
2010    11    00  
2011    00    00
2012    10    00
2013    00    00                    

2014    14    07
2015 अभी तक 01 00   


स्वाइन फ्लू को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं। अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। जरूरी दवाइयां भी मंगवा ली गई हैं। फिलहाल एक मरीज कंफर्म हुआ है। एक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
डॉ. एसके नैन, सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed