फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   suryakund would be new look in kurukshetra

कुरुक्षेत्र में सूर्यकुंड को दिया जाएगा नया रूप

Tue, 07 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Tue, 07 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
suryakund would be new look in kurukshetra
सूर्यकुंड का शिलान्यास करते राज्यपाल सोलंकी। - फोटो : amar ujala
यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने सूर्यकुंड तीर्थ को नया जीवन देने का निर्णय लिया है। इस तीर्थ के निर्माण पर 356 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन

राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी सोमवार को ज्योतिनगर में सूर्यकुंड तीर्थ का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दे रहे थे। उन्होंने ब्रह्मसरोवर की उत्तरी परिक्रमा पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) की ओर से 1 करोड़ 50 लाख की लागत से तैयार मेडिटेशन हाल का उद्घाटन भी किया। इन दोनों कार्यक्रमों में पंडित नरेश ने पूजा-पाठ करवाया।
विज्ञापन

 
राज्यपाल ने कहा कि सूर्यकुंड तीर्थ का प्राचीन इतिहास है। इसका जीर्णोद्धार किया जाना जरूरी था। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी। उन्होंने बताया कि इस पर करीब कुल 3 करोड़ 56 लाख रुपये का खर्च किया जाएगा। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि 1 करोड़ 50 लाख की लागत से तैयार मेडिटेशन सेंटर में 450 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस दौरान थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, राज्यपाल के सचिव अमित कुमार अग्रवाल, हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव समीर पाल सरो, केडीबी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पूजा भारती, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, एसडीएम सतबीर कुंडू, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, विद्या भारती संस्कृत शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह, ज्योतिनगर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य पीसी अग्रवाल, नवल किशोर, सीए राकेश डल, जयप्रकाश गोयल, विरेंद्र वालिया, पाला राम शर्मा, सतपाल शर्मा, नरेश सोनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6.26 एकड़ में होगा निर्माण
थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि सूर्यकुंड तीर्थ का निर्माण कार्य 6.26 एकड़ में होगा। इसमें से 2.51 एकड़ में लॉन का एरिया और 1.90 एकड़ में कुंड बनाया जाएगा। इसके अलावा बची जमीन को पैदल चलने का रास्ता, पार्किंग और पार्क आदि का निर्माण किया जाएगा। प्रथम चरण में 5 दुकानें, 1 शौचालय, 1 बुर्ज और दूसरे चरण में 5 दुकानें, 1 शौचालय ब्लाक, 2 बुर्ज और एक मंदिर का निर्माण किया जाएगा। 

सन्नहित सरोवर का ही भाग है
पुरातत्ववेत्ता एवं श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेंद्र सिंह राणा के अनुसार सूर्य कुंड का कभी अलग से शास्त्रों में भी जिक्र नहीं आया  है। इसे तीर्थ से ही जाना जाता रहा है। यह पवित्र तीर्थ सन्नहित सरोवर का ही एक भाग है। सन्नहित सरोवर का पूर्व में बहुत बड़ा आकार था और धीरे-धीरे किन्हीं कारणों के चलते यह सिमट गया और जहां अब सूर्य कुंड बनाया जा रहा है। वह तीर्थ भी सन्नहित सरोवर से अलग हो गया, लेकिन इस कुंड की मान्यता भी सन्नहित सरोवर की तरह होगी।


56 फीट ऊंचे सरस्वती द्वार का उद्घाटन
पिहोवा (ब्यूरो)। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने सरस्वती तीर्थ पर 1 करोड़ 54 लाख 13 हजार रुपये की लागत से तैयार 56 फीट ऊंचे सरस्वती द्वार का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर पं. संजीव शास्त्री ने पूजा-पाठ करवाया। एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि पिहोवा तीर्थ नगरी पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र में अपनी जगह बना रही है। राज्य सरकार की तरफ से लोक निर्माण विभाग के पुराने विश्राम गृह को धरोहर की श्रेणी में शामिल किया जाएगा और पिहोवा में नया लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, केयू के कुलसचिव डॉ. प्रवीन सैनी, भाजपा नेता युद्धिष्ठर बहल, मदन लाल दुआ, पार्षद रामधारी शर्मा, पार्षद अशोक सिंगला, पार्षद महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed