फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Surya Namaskar is a step towards a healthy society: Dr. Manju Sharma

सूर्य नमस्कार से स्वस्थ समाज की ओर कदम : डॉ. मंजू शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar is a step towards a healthy society: Dr. Manju Sharma
कुरुक्षेत्र। ​अ​भियान के तहत योगाभ्यास करते हुए। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन ऊर्जावान बनता है। सूर्य नमस्कार से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और तनाव, मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में लाभ मिलता है। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि वे सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। कार्यक्रमों के दौरान योग सहायकों की ओर से सूर्य नमस्कार की सही विधि और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। सूर्य नमस्कार का अभ्यास मातृभूमि सेवा मिशन आश्रम में योग सहायक राय सिंह, जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में बाला देवी, आयुष आरोग्य मंदिर डगाली में देविंदर कुमार, गवर्नमेंट आईटीआई पिहोवा में दीपक रिमल, व्यायाम शाला खेड़ी दबदलन में प्रदीप कुमार, गांव लोहार माजरा में सोनिका, आयुष आरोग्य मंदिर में राजीव कुमार, भोरस्यदा में प्रदीप कुमार, गांव मूर्तिजापुर में शिवकुमार, जीएचडी बारवा में भीम सिंह, गांव जोगी माजरा में बलवान सिंह योग सहायक की ओर से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed