फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Surabhi memorized the entire Gita after seeing her grandmother, Kurukshetra

Kurukshetra News: दादी को देखकर सुरभि ने पूरी गीता की कंठस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Surabhi memorized the entire Gita after seeing her grandmother, Kurukshetra
सुरभि मुले। - फोटो : Kurukshetra
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आज संत से लेकर बड़े-बड़े विद्वान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक गीता को आत्मसात करने का आह्वान कर रहे हैं। गीता संदेश के प्रचार-प्रसार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महोत्सव का आयोजन भी पिछले सात साल से किया जा रहा है, ताकि पूरी दुनिया गीता संदेश को समझ सके, लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी सुरभि मुले ने दादी विजया मुले को गीता पाठ करते देख इसके मर्म को समझ लिया।
उसने न केवल पूरी गीता के 700 श्लोक ही कंठस्थ कर डाले बल्कि इनका अर्थ भी विस्तार से समझ लिया। 15 साल की उम्र में मात्र 6 घंटे 17 मिनट गीता के 700 श्लोकों का अर्थ सहित श्लोकाच्चारण कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड व एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी सुरभि रविवार को थीम पार्क में आयोजित वैश्वविक गीता पाठ कार्यक्रम में पहुंची। गीता के प्रति उनकी इस रुचि को देख हर कोई दंग रह गया तो उन्होंने भी मंच से गीता पाठ कर रहे 18 हजार बच्चों को गीता के संदेश को अपने जीवन में उतार लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बातचीत में 12वीं कक्षा की छात्रा सुरभि मुले बताती है कि वे दो बहनें है। बड़ी बहन समीक्षा मुले कॉलेज पढ़ाई कर रही है। घर में उनकी दादी ही गीता पढ़ती रहती थी। पिता अखिल मुले कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर है। उन्हें जब गीता पढ़ने की लग्न हुई तो परिवार ने भी सहयोग दिया। वह हर रोज कई-कईं घंटे तक गीता के श्लोक पढ़ने लगी तो उनके अर्थ भी समझती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरभि मुले ने 18 हजार बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे को गीता समझने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए मन की स्थिरता जरूरी है। गीता को अपने जीवन में ढालना होगा। हमें गीता जीवन जीना सिखाती है। गीता संदेश का मर्म समझने पर हमारे जीवन में बदलाव महसूस होने लगता है। संवाद

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान कर चुके सम्मानित
सुरभि मुले बताती है कि उन्हें गीता के श्लोकोच्चारण में रिकार्ड बनाने पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। आज कुरुक्षेत्र में भी उन्हें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने विशेष तौर पर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed