फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Super-100 exam results released: 403 students of the state selected, 199 in waiting list

सुपर-100 का परीक्षा परिणाम जारी : प्रदेश के 403 विद्यार्थी चयनित, 199 प्रतीक्षा सूची में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Super-100 exam results released: 403 students of the state selected, 199 in waiting list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें प्रदेशभर के 403 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसके लिए 199 विद्यार्थी अभी प्रतीक्षा में हैं, जिनका चयन दाखिले पूरे न होने कि स्थिति पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी सत्र 2024-26 में 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए गांव बारना स्थित सुपर-100 के केंद्र पर विद्यार्थियों को जेईई और नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा, जहां पर विद्यार्थियों के दाखिले से लेकर रहने तक की सुविधा निशुल्क प्रदान कराई जाएगी।
सुपर-100 में सबसे ज्यादा हिसार के 67 विद्यार्थियों का चयन हुआ है और गुरुग्राम के 49 तथा फतेहाबाद के 48 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसी के साथ सबसे कम चरखी दादरी के तीन और कुरुक्षेत्र के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया पांच जून को बारना गांव के केंद्र पर होगी।
विज्ञापन

विकल्प फाउंडेशन के निदेशक प्रदीप कुमार का कहना है के चयनित विद्यार्थियों के दाखिले पांच जून को होंगे। सभी विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज लेकर अभिभावकों के साथ नौ बजे पहुंचना होगा। इसी दिन से विद्यार्थियों की कक्षाएं भी शुरू होंगी। इन विद्यार्थियों के दाखिले के लिए विभाग की ओर से एचबीएसई के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारना व सीबीएसई के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज लेकर दाखिले के लिए पहुंचना होगा
विद्यार्थी का आधार कार्ड और फोटो कॉपी, माता व पिता के आधार कार्ड, तीन फोटो, 10वीं कक्षा की प्रोविजनल मार्कशीट, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट और जाति प्रमाणपत्र लेकर गांव बारना स्थित सुपर-100 के केंद्र पर पहुंचना होगा।

चयनित और प्रतीक्षारत विद्यार्थियों का ब्योरा
जिला ----------चयनित----------प्रतीक्षा
अंबाला------------- 15-------------4
भिवानी-------------17------------- 16
चरखी दादरी----------3----------------0
फरीदाबाद-------------25-------------7
फतेहाबाद-------------48-------------28
गुरुग्राम------------49-------------11
हिसार-------------67-------------31
झज्जर-------------9-------------5
जींद-------------26-------------20
कैथल-------------18-------------17
करनाल-------------6-------------6
कुरुक्षेत्र-------------4-------------1
महेंद्रगढ़-------------8-------------9
नूंह-------------12-------------0
पलवल-------------11-------------2
पंचकूला-------------11-------------1
पानीपत-------------11-------------5
रेवाड़ी-------------10-------------5
रोहतक-------------15-------------6
सिरसा-------------11-------------16
सोनीपत-------------20-------------5
यमुनानगर-------------7-------------4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed