फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sun shines in Dharmnagari for fifth day in Kurukshetra, Relief from cold, people seen roaming on Brahmasarovar

Kurukshetra: पांचवें दिन खिली धर्मनगरी में धूप; ठंड से मिली राहत, ब्रह्मसरोवर पर घूमते दिखाई दिए लोग

Wed, 03 Jan 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 Jan 2024 01:25 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में कड़ाते सर्दी से बचाव के लिए कहीं अलाव का सहारा लिया जाने लगा था तो वहीं गर्म कपड़े व अन्य सामान की मांग भी बढ़ गई थी। ऐसे में बुधवार को धूप खिली तो लोग भी घरों से बाहर निकले और बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर भी रौनक लौट आई।

विज्ञापन
Sun shines in Dharmnagari for fifth day in Kurukshetra, Relief from cold, people seen roaming on Brahmasarovar
तालाब किनारे पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में आखिरकार पांचवें दिन सूर्य देव दिखाई दिए और धूप खिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। दिन रात कड़ाके की ठंड के बीच धूप न निकलने से जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा था, जिसका असर कामकाज पर भी दिखाई देने लगा था। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे से ही धूप खिली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे।

विज्ञापन


दिन-रात कड़ाके की ठंड के चलते अस्त व्यस्त होने लगा था जनजीवन
पिछले एक सप्ताह से ठंड पड़ रही थी। जहां लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा था वहीं दिन में भी धूप न खिल पाने के चलते रात के करीब ही तापमान पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक भी पहुंच गया था। ऐसे में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए थे। बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा था। हर जगह चहल पहल कम हो गई थी तो लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने लगे थे।
विज्ञापन


कड़ाते सर्दी से बचाव के लिए कहीं अलाव का सहारा लिया जाने लगा था तो वहीं गर्म कपड़े व अन्य सामान की मांग भी बढ़ गई थी। ऐसे में बुधवार को धूप खिली तो लोग भी घरों से बाहर निकले और बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर भी रौनक लौट आई। धूप खिलने से न्यूतम तापमान बढ़कर सात डिग्री तक पहुंच गया। लोग कहीं पार्क तो कहीं ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर एवं अन्य जगहों पर घूमते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed