फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Subsidy on stacking bamboo and iron in vegetable cultivation

Kurukshetra News: सब्जियों की खेती में बांस और लोहे की स्टैकिंग पर अनुदान

Sun, 18 Feb 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 18 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Subsidy on stacking bamboo and iron in vegetable cultivation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लाडवा। हरियाणा सरकार द्वारा सब्जियों में बांस व लोहे की स्टैकिंग, प्लास्टिक मल्चिंग, प्लास्टिक टनल या सूक्ष्म सिंचाई का प्रयोग करने के लिए किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। उक्त जानकारी बागवानी विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सत्येंद्र यादव ने दी।
उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बागवानी पोर्टल होर्टनेट.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आधुनिक युग में खेती में नई-नई तकनीकों का आविष्कार किया जा रहा है। सब्जियों की खेती में स्टैंकिंग ऐसी विधि है, जिसे अपनाकर किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इस विधि द्वारा मुनाफा और फसलों की पैदावार भी अधिक होती हैं।उन्होंने कहा कि बांस व लौह स्टैकिंग पर अलग-अलग अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा बांस स्टैकिंग की 62 हजार 500 रुपए प्रति एकड़ लागत पर 31 हजार 250 से लेकर 56 हजार 250 रुपए और लोहे स्टैकिंग की एक लाख 41 हजार रुपए प्रति एकड़ लागत पर 70 हजार 500 से लेकर एक लाख 26 हजार रुपए तक अनुदान किया जा रहा है। दोनों तरह की स्टैकिंग पर अधिकतम अनुदान क्षेत्र एक से दो एकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैकिंग तकनीक से पहले किसान पुरानी तकनीक से ही सब्जियों और फलों की खेती करते थे। लेकिन अब किसान इस तकनीक का इस्तेमाल कर खेती कर रहे है, क्योंकि यह बहुत ही आसान है। इस तकनीक में बहुत ही कम सामान का प्रयोग होता है। इसमें बांस व लोहे के सहारे तार और रस्सी का जाल बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed