फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students took to the streets to protest against mess service charge, Kurukshetra

मेस सर्विस चार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Students took to the streets to protest against mess service charge, Kurukshetra
केयू में मांगपत्र की प्रति दिखाते इनसो के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में मेस सर्विस चार्ज लेने पर छात्रों में रोष गहरा गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को जन नायक छात्र इकाई (इनसो) ने रोष जताते हुए कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इनसो विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष दीपेंद्र बराड़ ने कहा कि दो साल के कोरोना काल से पहले जिन होस्टलों में प्राइवेट मेस ,है उनसे कोई भी सर्विस चार्ज नहीं लिया जाता था। आखिरी सत्र में सब होस्टलों में सर्वेंट व सर्विस चार्ज लेना चाहा पर छात्रों के भारी विरोध के बाद वह नियम वापस ले लिया गया। इस बार फिर होस्टलों में मेस सर्विस चार्ज लेने की बात की जाने लगी है।
विज्ञापन

इनसो अध्यक्ष ने बताया कि जो प्राइवेट मेस होती हैं, उनमें ठेकेदारी प्रथा है व सारे मेस वर्करों का खर्च ठेकेदार खुद उठाता है तो फिर इस सरवेंट या सर्विस चार्ज लेने का कोई औचित्य नहीं है। इनसो उपाध्यक्ष सागर राणा ने बताया कि प्राइवेट ठेकेदार वाली मेस की डाइट कम आती है और जो मेस विद्यार्थियों की ओर से आपसी सहयोग से चलाई जाती हैं वो नो प्रोफिट नो लॉस पर चलने के बावजूद भी महंगी हैं। इस पर केयू प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसो महासचिव उदय यादव ने कहा कि आपसी सहयोग से चलने वाली मेस का सरवेंट चार्ज भी बहुत अधिक कर दिया गया है। इसे भी कम किया जाना चाहिए। इनसो कार्यकर्तायों ने एक हफ़्ते में इन समस्याओं को दूर करने का समय विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया और चेतावनी दी है कि मांग पूरी नही हुई तो वे आंदोलन चलाने पर मजबूर होंगे। इस दौरान इनसो मअनुज मोहन, प्रीत, धरमप्रीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed