फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students started a gradual fast, Kurukshetra

विद्यार्थियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students started a gradual fast, Kurukshetra
श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में धरना देते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। सुबह विद्यार्थियों ने कुलपति और कुलसचिव के कार्यालय का घेराव किया। वहीं विद्यार्थियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
पहले दिन क्रमिक अनशन पर जितेश, सोनम, अंशु व गौरव ने बैठे। मांगे पूरी होने तक प्रत्येक दिन चार विद्यार्थी भूख हड़ताल पर रहेंगे। वहीं बुधवार को विद्यार्थियों ने अपनी मांगों के समर्थन में लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह को ज्ञापन सौंपा। विधायक मेवा सिंह ने विद्यार्थियों की मांगों को जायज ठहराते हुए हर तरह की संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया। पार्टी के माध्यम से भी विद्यार्थियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन की ओरसे उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका धरना-प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा। उनकी सभी मांगे जायज हैं। विद्यार्थी पिछले 16 दिन से एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। अपनी मांगों के समर्थन में विद्यार्थी सांसद नायब सैनी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप चुके हैं। विद्यार्थियों को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed