फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students showed interest in taking admission in honours course

Kurukshetra News: ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों का दिखा रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Students showed interest in taking admission in honours course
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की ओर से बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें पहली बार 13 विषयों में ऑनर्स कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों का रुझान देखने को मिला।
विज्ञापन

आईआईएचएस प्राचार्य प्रो. रीटा ने बताया कि आईआईएचएस के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों में उत्साह था। बुधवार को एमएससी इकोनोमिक्स ऑनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड तथा एमएससी बायोटेक पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड में दाखिले के लिए काउंसलिंग की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत इसी सत्र से बीएससी विद मेजर इन बॉटनी, बीएससी विद मेजर इन बायोकेमिस्ट्री, बीएससी विद मेजर इन केमिस्ट्री, बीएससी विद मेजर इन फिजिक्स, बीएससी विद मेजर इन गणित, बीएससी विद मेजर इन जूलॉजी, बीएससी विद मेजर इन कंप्यूटर साइंस, बीए विद मेजर इन संस्कृत, बीए विद मेजर इन अंग्रेजी, बीए विद मेजर इन हिंदी, बीए विद मेजर इन इतिहास, बीए विद मेजर इन इकोनॉमिक्स तथा बीए विद मेजर इन साइकोलॉजी कोर्सों में इस सत्र से ऑनर्स शुरू की गई, जिसमें प्रत्येक ऑनर्स कोर्स में 20 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इन प्रोग्राम की प्रथम मेधा सूची मंगलवार को जारी की गई थी, जिसके लिए अभ्यर्थी बुधवार को भौतिक सत्यापन के लिए अपने संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए। दाखिला फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि तीन जुलाई निर्धारित है। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि वरीयता सूची की विस्तृत जानकारी कुवि आईआईएचएस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। काउंसलिंग में आईआईएचएस के शिक्षकों प्रो. कुसुमलता, डॉ. रामचन्द्र सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed